Gold Rate: आज आपके शहर में सोना-चांदी के भाव: मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई में 25 अगस्त को कितना है दाम?

Gold Rate Today (25 August 2025): सोने और चांदी की कीमतों में आज सोमवार, 25 अगस्त को मामूली गिरावट दर्ज की गई। डॉलर के अन्य मुद्राओं के मुकाबले मजबूत होने से सोने पर दबाव रहा, हालांकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की संभावना ने गिरावट को सीमित रखा। आज सुबह 9:05 बजे एमसीएक्स पर अक्टूबर 3 कॉन्ट्रैक्ट का सोना 0.09% गिरकर ₹1,00,290 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

IBA डेटा के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,00,510 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹92,134 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। ध्यान देने वाली बात ये है कि ज्वैलर्स बिल में मेकिंग चार्ज, टैक्स और जीएसटी जोड़ सकते हैं, जिससे अंतिम कीमत बढ़ सकती है।

Gold Rate Today 25 August 2025

Silver Price In India Today (25 Aug 2025): सितंबर 5 कॉन्ट्रैक्ट की चांदी 0.25% घटकर ₹1,15,940 प्रति किलो रही। घरेलू मार्केट में चांदी (999 फाइन) ₹1,16,480 प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 25 अगस्त 2025 को सोने-चांदी के दाम?

दिल्ली

  • सोना बुलियन: ₹1,00,180/10 ग्राम
  • एमसीएक्स सोना: ₹1,00,281/10 ग्राम
  • चांदी बुलियन: ₹1,16,140/किलो
  • एमसीएक्स चांदी: ₹1,16,018/किलो

मुंबई

  • सोना बुलियन: ₹1,00,320/10 ग्राम
  • एमसीएक्स सोना: ₹1,00,281/10 ग्राम
  • चांदी बुलियन: ₹1,16,270/किलो
  • एमसीएक्स चांदी: ₹1,16,018/किलो

कोलकाता

  • सोना बुलियन: ₹1,00,220/10 ग्राम
  • एमसीएक्स सोना: ₹1,00,281/10 ग्राम
  • चांदी बुलियन: ₹1,16,210/किलो
  • एमसीएक्स चांदी: ₹1,16,018/किलो

बेंगलुरु

  • सोना बुलियन: ₹1,00,460/10 ग्राम
  • एमसीएक्स सोना: ₹1,00,281/10 ग्राम
  • चांदी बुलियन: ₹1,16,430/किलो
  • एमसीएक्स चांदी: ₹1,16,018/किलो

हैदराबाद

  • सोना बुलियन: ₹1,00,540/10 ग्राम
  • एमसीएक्स सोना: ₹1,00,281/10 ग्राम
  • चांदी बुलियन: ₹1,16,520/किलो
  • एमसीएक्स चांदी: ₹1,16,018/किलो

चेन्नई

  • सोना बुलियन: ₹1,00,670/10 ग्राम
  • एमसीएक्स सोना: ₹1,00,281/10 ग्राम
  • चांदी बुलियन: ₹1,16,700/किलो
  • एमसीएक्स चांदी: ₹1,16,018/किलो

सोना और चांदी निवेश के लिए बेहतर

पिछले 20 सालों में सोने ने शानदार रिटर्न दिए हैं। 2005 में जहां सोने का दाम ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वहीं 2025 (जून तक) यह बढ़कर ₹1,00,000 के पार पहुंच गया है - यानी करीब 1,200% का उछाल। इस दौरान 16 साल सोने ने सकारात्मक रिटर्न दिए हैं। साल 2025 में अब तक सोना 31% तक महंगा हो चुका है, जिससे यह निवेशकों के लिए भरोसेमंद एसेट बना हुआ है। चांदी भी मजबूती बनाए हुए है और लंबे समय से ₹1 लाख प्रति किलो से ऊपर ट्रेड कर रही है। पिछले 20 वर्षों में (2005-2025) चांदी ने 668.84% का उछाल दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+