Gold Rate Today: कृष्ण जन्माष्टमी पर सोना सस्ता हुआ या महंगा? देश के 10 बड़े शहरों में क्या है गोल्ड रेट
Gold Rate Today (16 August 2025): देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। जन्माष्टमी के पावन मौके पर सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोना 10 रुपये सस्ता होकर 1,01,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये गिरकर 92,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
सोने के दाम में पिछले चार-पांच दिनों से गिरावट जारी है। हालांकि इसके बावजूद 24-22 कैरेट गोल्ड ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों में 24 कैरेट सोना एक लाख के पार बिक रहा है। वहीं गहनों के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 92 हजार के आसपास कारोबार कर रहा है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,01,490 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹93,040 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,01,340 प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट गोल्ड ₹92,890 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
Silver Price In India Today (16 Aug 2025): चांदी के दाम में मामूली बढ़ोतरी हुई है। चांदी 100 रुपये महंगी होकर 1,16,100 रुपए प्रति किलो बिक रही है। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई एक किलोग्राम चांदी ₹1,16,100 में बिक रहा है। वहीं चेन्नई में चांदी ₹1,26,100 बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
अमेरिका में सोने की कीमतें गुरुवार को गिर गईं। उम्मीद से ज्यादा मुद्रास्फीति (inflation) डेटा और बेरोजगारी दावों (jobless claims) में गिरावट ने डॉलर और ट्रेजरी यील्ड को मजबूत कर दिया, जिससे सोने पर दबाव बढ़ा।
- स्पॉट गोल्ड: 0.7% गिरकर $3,331.03 प्रति औंस
- US गोल्ड फ्यूचर्स (दिसंबर डिलीवरी): 0.9% गिरकर $3,376.50 प्रति औंस
- स्पॉट सिल्वर: 1.5% गिरकर $37.90 प्रति औंस
- प्लैटिनम: 0.8% बढ़कर $1,349.84 प्रति औंस
- पैलेडियम: 2% बढ़कर $1,145.06 प्रति औंस
कुल मिलाकर, भारत में सोना मामूली सस्ता हुआ है, जबकि चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, ग्लोबल मार्केट में डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होने से सोना दबाव में है।












Click it and Unblock the Notifications