Gold Rate Today: गुरु पूर्णिमा पर आज क्या है सोने और चांदी का भाव? जानें 10 बड़े शहरों के 22 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today (10 July 2025): भारत में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। आज गुरु पूर्णिमा की (10 जुलाई) सुबह ट्रेडिंग में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोने की कीमत ₹10 की गिरावट के साथ ₹98,170 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 22 कैरेट सोने की कीमत ₹10 बढ़कर ₹89,990 प्रति 10 ग्राम हो गई है।
एमसीएक्स (MCX) पर अगस्त डिलीवरी वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट्स में गुरुवार सुबह 9:10 बजे तक ₹96,580 प्रति 10 ग्राम पर 0.12% की तेजी देखी गई। घरेलू मार्केट में कीमतों में बदलाव संभावित है। फिलहाल देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 98 हजार के पार है और 22 कैरेट गोल्ड 90 हजार प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹98,320 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट की कीमत ₹90,140 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Silver Price In India Today (10 July 2025): एक किलोग्राम चांदी की कीमत ₹100 घटकर ₹1,09,900 हो गई है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹1,09,900 है।
Gold Price in India: देश के अलग-अलग शहरों में क्या है 10 जुलाई 2025 को सोने के दाम?
- Delhi Gold Rate: दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 98,320 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 90,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- Mumbai Gold Rate: मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 98,170 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 89,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
- kolkata Gold Rate: कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Chennai: चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,610 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Ahmedabad Gold Rate: अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,990 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Lucknow Gold Rate: लखनऊ में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Jaipur: जयपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Patna Gold Rate: पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Hyderabad: हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Gurugram Gold Rate: गुरुग्राम में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,140 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Bengaluru: बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,605 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,835 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
- Sone ka bhav Noida: नोएडा में 22 कैरेट सोने की कीमत 90,140 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 98,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषित नए टैरिफ की वजह वैश्विक बाजारों में सतर्कता बढ़ गई है। इसके कारण निवेशकों की नजर ट्रेड वार की स्थिति पर टिकी हुई है। डॉलर में कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सोने की कीमतों को सहारा मिला है।
- स्पॉट गोल्ड: $3,321.04 प्रति औंस (0.2% की बढ़त)
- यूएस गोल्ड फ्यूचर्स: $3,329.10 प्रति औंस (0.3% की बढ़त)
- स्पॉट सिल्वर: $36.41 प्रति औंस (0.2% की बढ़त)
- प्लैटिनम: $1,342.30 (0.4% की गिरावट)
- पैलेडियम: $1,106.34 (0.1% की बढ़त)












Click it and Unblock the Notifications