Gold Rate: GST काउंसिल की बैठक के बाद सोना सस्ता हुआ महंगा? आज आपके शहर में क्या है ताजा रेट
Gold Rate Today (04 September 2025): जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 12% और 28% वाले जीएसटी स्लैब को खत्म कर दिया गया है। अब देश में सिर्फ दो ही टैक्स स्लैब रहेंगे - 5% और 18%। हालांकि GST काउंसिल की बैठक के बाद सोना और चांदी के दामों में कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गुरुवार (04 सितंबर) सुबह मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना ₹10 चढ़कर ₹1,06,980 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। देश में 24 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम): ₹1,06,980 के साथ कारोबार कर रहा है, इसमें ₹10 की बढ़त हुई है। 22 कैरेट गोल्ड (10 ग्राम) ₹98,060 पर बिक रहा है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,07,130 और 22 कैरेट सोना ₹98,210 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। मुंबई और चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,06,980 जबकि 22 कैरेट सोना ₹98,060 प्रति 10 ग्राम है। कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,980 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹98,060 प्रति 10 ग्राम है।
Silver Price In India Today (04 september 2025): चांदी भी ₹100 उछलकर ₹1,27,100 प्रति किलो पर बिक रही है। दिल्ली में चांदी (1 किलो): ₹1,27,100, मुंबई व कोलकाता में चांदी ₹1,27,100 और चेन्नई में ₹1,37,100 किलो बिक रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के हाल
वैश्विक स्तर पर भी सोना अपने ऑल-टाइम हाई के करीब बना हुआ है।
- स्पॉट गोल्ड: $3,561.97 प्रति औंस (बुधवार को $3,578.50 का रिकॉर्ड हाई छुआ)
- स्पॉट सिल्वर: $41.19 प्रति औंस (स्थिर)
- प्लैटिनम: $1,423.63 प्रति औंस (0.2% बढ़त)
- पैलेडियम: $1,140.50 प्रति औंस (0.6% गिरावट)
क्यों बढ़ रही है सोने और चांदी की चमक?
- अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद
- ग्लोबल अनिश्चितताओं से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश यानी सोने की ओर
- इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के जॉब्स डेटा पर सबकी नज़र
अगर आप सोने-चांदी में निवेश की सोच रहे हैं, तो अभी बाजार में हल्की बढ़ोतरी के बावजूद ग्लोबल सेंटिमेंट पॉजिटिव है। आने वाले दिनों में कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।
(नोट: कीमतें अभी अपडेट की जाएगी)












Click it and Unblock the Notifications