Gold Rate: कोरोना के डेल्टा प्लस ने बिगाड़ी सोने की चाल, कीमत में तेजी, लेकिन फिर भी 9000 रुपए सस्ता
नई दिल्ली, जुलाई 2। सोना खरीदने वालों के लिए ये खबर खास है। जुलाई महीने में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट आई है। सोना एक बार फिर से तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। 2 जुलाई को सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। सोने के दाम में फिर से तेजी लौट आई है। शुक्रवार को सोने की कीमत बढ़त में 138 रुपए की बढ़त देखने को मिली।

सोना फिर से हुआ महंगा
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में तेजी लौट आई। सोना फिर से 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े के करीब पहुंच गया। सोने की कीमत में फिर से बढ़ते लौट आई है। शुक्रवार को सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन तेजी आई। सोना 47401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जहां सोने की कीमत में तेजी आई तो वहीं चांदी फिसल गई। चांदी की कीमत में आज 400 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है।

MCX पर सोने की कीमत
शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमत में 0.3 फीसदी तक की तेजी आई। सोना बढ़कर 47200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 137 रुपए की तेजी के साथ 47188 रुपए पर पहुंच गया। जबकि सितंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.26 प्रतिशत बढ़कर 69299 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की ताजा रेट की बात करें तो आज सोने 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 47401 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43419 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35551 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 68720 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

9000 रुपए सस्ता सोना
सोने की कीमत में फिर से तेजी लौट आई है। सोना फिर से सस्ता हो गया है, लेकिन फिर भी सोना अपने उच्चतम स्तर से 9000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। अगर इस कीमत से तुलना करें तो सोना अब तक 9000 रुपए तक सस्ता हो चुका है।

सोने में निवेश का अच्छा मौका
अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं तो य सही मौका है। सोना फिलहाल अपने उच्चतम मूल्य से 10000 रुप तक सस्ता हो गया है। ऐसे में आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं, लेकिन आने वाले दिनों में ट्रेंड रिवर्सल के बाद सोने की कीमत में तेजी लौटने शुरू हो जाएगी। ऐसे में अगर आप अच्छा रिटर्न चाहते हैं तो ये सुनहरा मौका है। आपको बता दें कि पिछले साल सोने ने 28 फीसदी तक का रिटर्न दिया था। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों की पहली पसंद रहा है।

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट
अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

कैसा रहेगा सोने का हाल
बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में भले अभी गिरावट आ रही है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी आएगी। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोना अपने पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। जानकारों की माने तो सोना 60000 रुपए के आंकड़े के करीब पहुंच सकता है। ऐसे में सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है। अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर रहे हैं तो सोना निवेश के लिए सुरक्षित है। आपको बेहतर रिटर्न मिलने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications