Gold Rate: सोना और चांदी आज हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले यहां चेक करें 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate Today: सोना और चांदी की कीमतों में आज शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर भी गोल्ड और सिल्वर रेट में गिरावट देखी गई है। देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 7,483 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने के भाव 6,859 रुपये है। चांदी की कीमत भी घटकर 94,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
दिल्ली में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत आज 74 हजार 980 है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत लगभग 68,740 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई में 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 74,830 रुपये है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 68,590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 68,640 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 74,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं, जिसमें डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य भी शामिल है। सोना और चांदी की कीमतों में देखी जाने वाली प्रवृत्ति को निर्धारित करने में वैश्विक मांग भी अहम भूमिका निभाती है।
🔴सोने की कीमत 22 कैरेट (22 Carat Gold Price)
- 1 ग्राम: 6,859 रुपये
- 8 ग्राम: 54,872 रुपये
- 10 ग्राम: 68,590 रुपये
- 100 ग्राम: 6,85,900 रुपये
🔴सोने की कीमत 24 कैरेट (24 Carat Gold Price)
- 1 ग्राम: 7,483 रुपये
- 8 ग्राम: 59,864 रुपये
- 10 ग्राम: 74,830 रुपये
- 100 ग्राम: 7,48,300 रुपये
🔴 सोने की कीमत 18 कैरेट (18 Carat Gold Price)
- 1 ग्राम: 5,612 रुपये
- 8 ग्राम: 44,896 रुपये
- 10 ग्राम: 56,120 रुपये
- 100 ग्राम: 5,61,200 रुपये
🔴 Cities Gold Rates Today: देश के प्रमुख शहरों में क्या है सोना का दाम?
- चेन्नई: ₹6,904 (22K), ₹7,532 (24K)
- मुंबई: ₹6,859 (22K), ₹7,483 (24K)
- दिल्ली: ₹6,874 (22K), ₹7,498 (24K)
- कोलकात: ₹6,859 (22K), ₹7,483 (24K)
- हैदराबाद: ₹6,859 (22K), ₹7,483 (24K)
- बेंगलुरु: ₹6,859 (22K), ₹7,483 (24K)
- पुणे: ₹6,859 (22K), ₹7,483 (24K)
मिस्ड कॉल से भी आप चेक कर सकते हैं गोल्ड और सिल्वर का प्राइस
सोने और चांदी की कीमत आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं। 22 कैरेट गोल्ड और 18 कैरेट गोल्ड रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपके मिस्ड कॉल करते ही, आपके पास एक एसएमएस के जरिए गोल्ड रेट की जानकारी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications