Gold Rate Today: 18K से 24K सोना हुआ रिकॉर्ड ब्रेक महंगा, नए भाव जारी - अभी देखें आपके शहर का रेट
Gold Rate Today 9 December 2025: भारत में सोने की कीमतों मंगलवार (09 दिसंबर) को एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले निवेशकों की बढ़ी खरीदारी ने गोल्ड रेट को दो दिन लगातार ऊपर धकेला है। दिल्ली में आज 24 कैरेट और 22 कैरेट सोना 10-10 रुपये महंगा हुआ, जबकि पिछले दो दिनों में 24 कैरेट में कुल 280 रुपये और 22 कैरेट में 250 रुपये की तेजी दर्ज की गई है। इसके उलट चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है और दो दिनों में 1,100 रुपये प्रति किलो तक लुढ़क गई है।
दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,30,580 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है,जबकि 22 कैरेट का भाव 1,19,710 रुपये के करीब है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,560 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,430 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की FOMC बैठक 9 और 10 दिसंबर को होने वाली है। बाजार में कयास लगाए जा रहे हैं कि ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। ब्याज दर कम होने पर बॉन्ड मार्केट dull होता है और निवेशक सुरक्षित विकल्प की तलाश में गोल्ड पर दांव लगाते हैं। यही वजह है कि घरेलू बाजार में सोने के दाम तेजी की राह पर दिख रहे हैं।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (09 दिसंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,30,580 | 22 कैरेट - ₹1,19,710 | 18 कैरेट - ₹97,980
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,30,430 | 22 कैरेट - ₹1,19,560 | 18 कैरेट - ₹97,830
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,430 | 22 कैरेट - ₹1,19,560 | 18 कैरेट - ₹97,830
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,31,340 | 22 कैरेट - ₹1,20,390 | 18 कैरेट - ₹1,00,390
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,30,430 | 22 कैरेट - ₹1,19,560 | 18 कैरेट - ₹97,830
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,430 | 22 कैरेट - ₹1,19,560 | 18 कैरेट - ₹97,830
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,30,580 | 22 कैरेट - ₹1,19,710 | 18 कैरेट - ₹97,980
🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,30,480 | 22 कैरेट - ₹1,19,610 | 18 कैरेट - ₹97,880
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,30,580 | 22 कैरेट - ₹1,19,710 | 18 कैरेट - ₹97,980
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,480 | 22 कैरेट - ₹1,19,610 | 18 कैरेट - ₹97,880
🟡 Silver Price In India Today (9 December 2025): सोना जहां ऊपर जा रहा है, वहीं चांदी में गिरावट का सिलसिला जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी दो दिनों में 1,100 रुपये टूटकर आज ₹1,88,900 पर आ गई है। बाकी शहरों में भी करीब-करीब इसी स्तर पर कारोबार हो रहा है। हालांकि, चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है जहां इसके दाम ₹1,97,900 प्रति किलो दर्ज किए गए हैं।
🟡 भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं
भारत में रोजाना सोने की कीमतें कई कारकों से प्रभावित होती हैं। सबसे अहम रोल इंटरनेशनल गोल्ड मार्केट का होता है जहां डॉलर इंडेक्स, क्रूड ऑयल, और ग्लोबल इकोनॉमिक कंडीशन कीमत तय करती हैं। इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी, रुपये-डॉलर का उतार-चढ़ाव और स्थानीय मांग भी रेट बदलते हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) और स्थानीय ज्वैलर एसोसिएशन दैनिक रेट तय करते हैं, जो पूरे देश में मानक माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications