Gold Rate: महाअष्टमी पर सोना महंगा हुआ या सस्ता? 30 सितंबर को दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22 कैरेट गोल्ड रेट

Gold Rate Today (30 September 2025): शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हुई थी और तभी से सोने के दाम लगातार बढ़ पर हैं। महाअष्टमी (30 सितंबर) के दिन भी सोना महंगा हो गया है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर ₹1,16,560 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट सोने का रेट ₹1,06,860 प्रति 10 ग्राम है।

विशेषज्ञों का मानना है कि फेस्टिव सीजन की डिमांड, ग्लोबल मार्केट से मजबूती, घरेलू शेयर बाजार की गिरावट, अमेरिका फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और कमजोर डॉलर ने सोने की खरीदारी को बढ़ावा दिया है।

Gold Rate Today 30 September 2025

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड 1,16,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,06,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 1,16,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,06,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

🟡 Silver Price In India Today (30 september 2025): सोने के साथ चांदी में भी तेजी देखने को मिली है। 30 सितंबर को चांदी ₹100 बढ़कर ₹1,50,100 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं, 29 सितंबर को ही दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹7,000 की छलांग लगाकर ₹1.5 लाख प्रति किलोग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई थी।

Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)

🔹 दिल्ली में रेट

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,16,560 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,06,860 प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। इससे पहले 26 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोने का भाव ₹330 बढ़कर ₹1,17,700 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।

🔹 मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में कीमत
इन तीनों शहरों में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,06,710 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,16,410 प्रति 10 ग्राम है।

🔹 जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ का हाल
यहां 24 कैरेट सोना ₹1,16,560 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,06,860 प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

🔹 भोपाल और अहमदाबाद में गोल्ड प्राइस
अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,06,760 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,16,460 प्रति 10 ग्राम है।

🔹 हैदराबाद का रेट
हैदराबाद में 22 कैरेट गोल्ड ₹1,06,710 प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹1,16,410 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

सोना-चांदी क्यों चढ़ रहे हैं लगातार? जानिए बढ़ोतरी की बड़ी वजहें

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में सोने और चांदी की कीमतें बढ़ने के पीछे कई अहम कारण हैं। सबसे बड़ा फैक्टर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की बढ़ती मांग और डॉलर की कमजोरी है। इसके अलावा नवरात्रि और आने वाले त्योहारों के मौसम में गहनों की खरीदारी तेज हो जाती है, जिससे घरेलू स्तर पर भी मांग बढ़ जाती है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) का अनुमान है कि अक्टूबर के पहले हफ्ते तक सोने की कीमतों में हलचल बनी रह सकती है। हालांकि, निकट भविष्य में सोने के भाव में बड़ी गिरावट की संभावना कम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+