Gold Rate In India: साल के आखिरी दिन में सोना हुआ सस्ता, खरीदारी का है मौका, क्या है 24K, 22K गोल्ड रेट
Gold Rate Today 30 December 2025: साल 2025 के आखिरी दिनों में सोने के बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। बीते कुछ हफ्तों से लगातार ऊंचाई पर पहुंच रहे सोने के दामों में अब हल्की राहत मिली है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना अपने ऑल टाइम हाई 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम से करीब 500 रुपये टूटकर 1,41,800 रुपये (टैक्स सहित) के आसपास आ गया है।
इस गिरावट को शादी-विवाह और निवेश के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय बाद ग्राहकों को कुछ राहत मिलती दिख रही है। सोने की कीमतों में आई इस नरमी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार बड़ा कारण माना जा रहा है।

वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड में करीब 1.54 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और सोना 4,462 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है। इसका सीधा असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी पड़ा है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (30 दिसंबर 2025)
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,39,390 | 22 कैरेट - ₹1,27,790 | 18 कैरेट - ₹1,04,580
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,39,240 | 22 कैरेट - ₹1,27,640 | 18 कैरेट - ₹1,04,430
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,39,240 | 22 कैरेट - ₹1,27,640 | 18 कैरेट - ₹1,04,430
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,42,030 | 22 कैरेट - ₹1,30,190 | 18 कैरेट - ₹1,08,640
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,39,290 | 22 कैरेट - ₹1,27,690 | 18 कैरेट - ₹1,04,480
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,39,390 | 22 कैरेट - ₹1,27,790 | 18 कैरेट - ₹1,04,580
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,40,400 | 22 कैरेट - ₹1,28,700 | 18 कैरेट - ₹1,07,900
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,40,400 | 22 कैरेट - ₹1,28,700 | 18 कैरेट - ₹1,07,900
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,39,390 | 22 कैरेट - ₹1,27,790 | 18 कैरेट - ₹1,04,580
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,39,340 | 22 कैरेट - ₹1,27,740 | 18 कैरेट - ₹1,04,520
🟡 Silver Price In India Today (30 December 2025): सोने के साथ-साथ चांदी के बाजार में भी उतार-चढ़ाव तेज है। दिल्ली में चांदी हाल ही में 2,40,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। हालांकि अब इसमें कुछ नरमी आई है। IBJA के अनुसार चांदी का भाव घटकर 2,35,440 रुपये प्रति किलो रह गया है, जबकि कुछ रिटेल मार्केट में इसके दाम 2,57,900 रुपये प्रति किलो तक भी बताए जा रहे हैं।
🟡सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और सप्लाई, साथ ही जियो-पॉलिटिकल हालात भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। IBJA देशभर के सर्राफा बाजार से आंकड़े जुटाकर शुद्धता के आधार पर रोजाना आधिकारिक रेट जारी करता है, जिनके आधार पर घरेलू बाजार में खरीद-बिक्री होती है। कुल मिलाकर, साल के आखिरी दिन सोने में आई यह गिरावट निवेशकों और खरीदारों दोनों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications