Gold Rate: नवरात्रि के सप्तमी के दिन सोने-चांदी की कीमतें में फिर उछाल, अब कितना महंगा हुआ 22 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today (29 September 2025): सोने-चांदी की कीमतों में आज सोमवार, 29 सितंबर को फिर उछाल देखने को मिला है। डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा सालभर ब्याज दरों में कटौती जारी रखने की उम्मीद के चलते सोना लगभग रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया है।
29 सितंबर को देशभर में सोना बीते हफ्ते की तुलना में करीब ₹500 महंगा हो गया है। इस समय सोना खरीदना शुभ माना जाता है और डिमांड बढ़ने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कारकों जैसे डॉलर की कमजोरी और ग्लोबल इकोनॉमी की अनिश्चितता ने सोने-चांदी दोनों को ऊंचे स्तर पर पहुंचा दिया है।

दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में 24 कैरेट गोल्ड 1,15,620 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,05,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड 1,15,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,05,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
🟡 Silver Price In India Today (29 September 2025): चांदी का भाव ₹1,48,900/किलो पर है और जानकारों का मानना है कि यह जल्द ही ₹1,50,000 का स्तर छू सकता है। चांदी ने भी निवेशकों का भरोसा बनाए रखा है। पिछले कुछ महीनों से चांदी की कीमतें लगातार ₹1 लाख/किलो से ऊपर बनी हुई हैं। 20 साल में इसमें 668% से अधिक का उछाल देखने को मिला है।
Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)
🔵 दिल्ली
24 कैरेट: ₹1,15,620 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,990 / 10 ग्राम
🔵 नोएडा
24 कैरेट: ₹1,15,620 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,990 / 10 ग्राम
🔵 गाजियाबाद
24 कैरेट: ₹1,15,620 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,990 / 10 ग्राम
🔵 लखनऊ
24 कैरेट: ₹1,15,620 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,990 / 10 ग्राम
🔵 जयपुर
24 कैरेट: ₹1,15,620 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,990 / 10 ग्राम
🔵 पटना
24 कैरेट: ₹1,15,470 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,840 / 10 ग्राम
🔵 भुवनेश्वर
24 कैरेट: ₹1,15,470 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,840 / 10 ग्राम
🔵 मुंबई
24 कैरेट: ₹1,15,470 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,840 / 10 ग्राम
🔵 कोलकाता
24 कैरेट: ₹1,15,470 / 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,05,840 / 10 ग्राम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक स्पॉट गोल्ड आज सुबह 1:50 बजे (GMT) तक 0.5% चढ़कर $3,776.72 प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले पिछले हफ्ते यह $3,790.82 प्रति औंस के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंच चुका था। वहीं, अमेरिकी दिसंबर वायदा सोना $3,806.20 पर स्थिर रहा।
निवेशकों का सुरक्षित ठिकाना
पिछले 20 सालों (2005 से 2025) में सोने की कीमतों में लगभग 1,200% का उछाल आया है। साल 2005 में जहां सोना ₹7,638 प्रति 10 ग्राम था, वहीं अब यह जून 2025 तक बढ़कर ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के ऊपर पहुंच गया है।
इस दौरान 16 साल सोने ने लगातार पॉजिटिव रिटर्न दिए। इस साल अब तक (YTD) सोने में करीब 31% की बढ़त दर्ज हुई है, जिससे यह 2025 की सबसे दमदार एसेट क्लास बन गया है।












Click it and Unblock the Notifications