Gold Rate Today: सोने ने तोड़ा हर रिकॉर्ड, 22K गोल्ड 1.53 लाख के पार, ऑल टाइम हाई के बाद चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today 29 January 2026: देश में सोने की कीमतों ने एक बार फिर नया इतिहास रच दिया है। 29 जनवरी 2026 की सुबह घरेलू सर्राफा बाजार में गोल्ड ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,67,240 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,53,310 रुपये के पार निकल गया। यह तेजी सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी दिख रही है।

मुंबई समेत कई बड़े शहरों में सोने के भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर बने हुए हैं। ग्लोबल मार्केट में कमजोर अमेरिकी डॉलर, फेडरल रिजर्व की सख्त लेकिन स्थिर नीति और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने गोल्ड को सपोर्ट दिया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5256.35 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रहा है।

Gold Rate Today 29 January 2026

Gold Rate Today In India: 29 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,67,240 | 22 कैरेट - ₹1,53,310 | 18 कैरेट - ₹1,25,430

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,67,090 | 22 कैरेट - ₹1,53,160 | 18 कैरेट - ₹1,25,320

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,67,140 | 22 कैरेट - ₹1,53,210 | 18 कैरेट - ₹1,25,360

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,67,090 | 22 कैरेट - ₹1,53,160 | 18 कैरेट - ₹1,25,320

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,67,090 | 22 कैरेट - ₹1,53,160 | 18 कैरेट - ₹1,25,320

🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,67,090 | 22 कैरेट - ₹1,53,160 | 18 कैरेट - ₹1,25,320

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,67,240 | 22 कैरेट - ₹1,53,310 | 18 कैरेट - ₹1,25,430

🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,67,140 | 22 कैरेट - ₹1,53,210 | 18 कैरेट - ₹1,25,360

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,67,240 | 22 कैरेट - ₹1,53,310 | 18 कैरेट - ₹1,25,430

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,67,240 | 22 कैरेट - ₹1,53,310 | 18 कैरेट - ₹1,25,430

🟡 Silver Price In India Today (29 January 2026): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी मजबूती बनी हुई है। देश में चांदी का भाव 3,80,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। विदेशी बाजार में चांदी 112.22 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। औद्योगिक मांग और निवेशकों की रुचि ने चांदी को भी सहारा दिया है।

🟡आगे क्या होगा गोल्ड का हाल?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने में आगे भी तेजी की संभावना बनी हुई है। Societe Generale का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। वहीं Morgan Stanley का कहना है कि बुल केस में गोल्ड 5700 डॉलर प्रति औंस के स्तर को छू सकता है।

🟡 सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, ज्वेलरी की मांग और घरेलू सप्लाई पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा, वैश्विक ब्याज दरें और भू-राजनीतिक हालात भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+