Gold Rate Today: सोना होने लगा फिर से सस्ता, कितनी गिरी कीमत? दिल्ली से मुंबई तक यहां जानिए ताजा रेट
Gold Rate Today 28 November: भारतीय बाजार में 28 नवंबर की सुबह सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग, वैश्विक मार्केट में कमजोरी और घरेलू स्तर पर धीमी खरीदारी की वजह से गोल्ड के दाम दबाव में आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,158.38 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया, जिसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर भी दिख रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य बड़े शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम में हल्की नरमी देखी गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक, डॉलर की मजबूती और बॉन्ड यील्ड बढ़ने से सोने पर बिकवाली बढ़ी है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,27,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट का भाव 1,17,240 रुपये के करीब है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,17,090 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,27,740 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 4164.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया जा रहा है, जो निवेशकों की बढ़ती खरीदारी को दर्शाता है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (28 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,27,890 | 22 कैरेट - ₹1,17,240
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,27,740 | 22 कैरेट - ₹1,17,090
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,27,790 | 22 कैरेट - ₹1,17,140
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,27,740 | 22 कैरेट - ₹1,17,090
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,27,740 | 22 कैरेट - ₹1,17,090
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,27,740 | 22 कैरेट - ₹1,17,090
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,27,890 | 22 कैरेट - ₹1,17,240
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,27,790 | 22 कैरेट - ₹1,17,140
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,27,890 | 22 कैरेट - ₹1,17,240
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,27,890 | 22 कैरेट - ₹1,17,240
🟡 Silver Price In India Today (28 November 2025): सोने में गिरावट से अलग चांदी की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। आज चांदी का भाव बढ़कर ₹1,73,100 प्रति किलोग्राम पहुंच गया है। मशहूर निवेशक और 'रिच डैड पुअर डैड' के लेखक रॉबर्ट कियोसाकी का मानना है कि चांदी आने वाले समय में तेज़ी से उछाल दिखा सकती है। उनका अनुमान है कि यह जल्द ही 70 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है और 2026 में 200 डॉलर प्रति औंस का स्तर भी छू सकती है।
🟡भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। सबसे बड़ा रोल इंटरनेशनल गोल्ड प्राइस का होता है, क्योंकि भारत अपनी ज़रूरत का लगभग पूरा सोना आयात करता है। जब वैश्विक बाजार में सोने की कीमत बढ़ती या घटती है, तो इसका सीधा असर भारतीय रेट पर पड़ता है।
इसके अलावा डॉलर-रुपया विनिमय दर, आयात शुल्क, जीएसटी, ज्वैलर्स की मेकिंग कॉस्ट और स्थानीय मांग-आपूर्ति भी कीमतों को प्रभावित करते हैं। अगर रुपये में कमजोरी आती है, तो सोने का आयात महंगा हो जाता है और घरेलू कीमतें बढ़ जाती हैं। शादी-त्योहारी सीजन के दौरान मांग बढ़ने से भी दाम में तेजी देखने को मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications