Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gold Rate Today: लो जी, होली के पहले सोना हो गया सस्ता! 10 ग्राम की अब इतनी हो गई कीमत, चेक अपने शहर का रेट

Gold Rate Today 26 February 2026: होली से ठीक पहले सराफा बाजार में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। 26 फरवरी 2026 की सुबह देश के बड़े शहरों में सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं, लेकिन एमसीएक्स पर नरमी के संकेत मिले हैं। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,62,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,61,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

एक दिन पहले दिल्ली के बाजार में सोने ने करीब 1,000 रुपये की छलांग लगाई थी। वैश्विक बाजार में मजबूत रुख और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण कीमती धातु में तेजी बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 5,181.46 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

Gold Rate Today 26 February 2026

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर तस्वीर कुछ अलग है। 2 अप्रैल 2026 डिलीवरी वाला गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट सुबह 09:06 बजे तक 548 रुपये यानी 0.34 प्रतिशत गिरकर 1,60,597 रुपये पर आ गया। चांदी में गिरावट और ज्यादा रही। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 3,616 रुपये की कमजोरी के साथ 2,64,700 रुपये पर कारोबार करती दिखी।

Gold Rate Today In India: 26 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव

🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,62,050 | 22 कैरेट - ₹1,48,560 | 18 कैरेट - ₹1,15,780

🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,61,900 | 22 कैरेट - ₹1,48,410 | 18 कैरेट - ₹1,15,670

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,950 | 22 कैरेट - ₹1,48,460 | 18 कैरेट - ₹1,15,710

🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,61,900 | 22 कैरेट - ₹1,48,410 | 18 कैरेट - ₹1,15,670

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,61,900 | 22 कैरेट - ₹1,48,410 | 18 कैरेट - ₹1,15,670

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,61,900 | 22 कैरेट - ₹1,48,410 | 18 कैरेट - ₹1,15,670

🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,62,050 | 22 कैरेट - ₹1,48,560 | 18 कैरेट - ₹1,15,780

🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,61,950 | 22 कैरेट - ₹1,48,460 | 18 कैरेट - ₹1,15,710

🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,62,050 | 22 कैरेट - ₹1,48,560 | 18 कैरेट - ₹1,15,780

🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,62,050 | 22 कैरेट - ₹1,48,560 | 18 कैरेट - ₹1,15,780

🔶Silver Rate In India 26 February 2026: चांदी का क्या है हाल (Chandi ka aaj ka Bhav)

चांदी की बात करें तो 26 फरवरी की सुबह कीमत 2,84,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 5,900 रुपये उछलकर 2,77,900 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 90.30 डॉलर प्रति औंस पर है। जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार कर चुकी है।

🔶देश में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर के मुकाबले कीमत, कच्चे तेल का रुख, रुपये की मजबूती या कमजोरी, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग प्रमुख भूमिका निभाते हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फ्यूचर्स ट्रेडिंग भी बाजार की दिशा तय करती है। शादी और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से दामों में तेजी आ जाती है।

(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+