Gold Rate: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी घटी, जानें दिल्ली से चेन्नई तक आज का लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 25 November: अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति को लेकर बढ़ती अनिश्चितताओं का सीधा असर भारत के कीमती धातुओं के बाजार पर दिख रहा है। इसी वजह से आज देशभर में सोना और चांदी दोनों के दाम कमजोर होकर खुले। लगातार दूसरे दिन 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड में गिरावट जारी है।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 10 रुपये और 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। दो दिन में 24 कैरेट गोल्ड का रेट कुल 720 रुपये और 22 कैरेट का रेट 660 रुपये फिसल चुका है। इसकी वजह से ग्राहकों के लिए खरीदारी का यह एक बेहतर मौका माना जा रहा है।

देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,14,840 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,270 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (25 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,270 | 22 कैरेट - ₹1,14,840
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,120 | 22 कैरेट - ₹1,14,690
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,120 | 22 कैरेट - ₹1,14,690
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,660 | 22 कैरेट - ₹1,15,190
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,25,120 | 22 कैरेट - ₹1,14,690
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,120 | 22 कैरेट - ₹1,14,690
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,25,270 | 22 कैरेट - ₹1,14,840
🔹 पटना: 24 कैरेट - ₹1,25,170 | 22 कैरेट - ₹1,14,740
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,25,560 | 22 कैरेट - ₹1,15,110
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,270 | 22 कैरेट - ₹1,14,840
🟡 Silver Price In India Today (25 November 2025): चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी आज 100 रुपये कम होकर 1,62,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में कुल मिलाकर चांदी 1,100 रुपये टूट चुकी है। हालांकि चेन्नई में चांदी आज भी देश के अन्य महानगरों से महंगी बिक रही है जहां इसके दाम 1,70,900 रुपये प्रति किलो हैं।
🟡भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने की कीमत कई कारकों के आधार पर तय होती है। सबसे बड़ा असर अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों का होता है क्योंकि भारत सोने का बड़ा आयातक है। विदेशी मुद्रा बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी भी सोने के दाम निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसके अलावा इम्पोर्ट ड्यूटी, जीएसटी, वैश्विक आर्थिक हालात, महंगाई दर और ज्वैलर्स की मांग की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित करती है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) देश भर से रेट इकट्ठा कर प्रतिदिन सोने की औसत कीमत घोषित करता है, जिस आधार पर बाजार में सोने-चांदी के भाव तय होते हैं।












Click it and Unblock the Notifications