Gold Rate Today: भाई दूज पर सोना हो गया सस्ता, 10 बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट?

Gold Rate Today 23 Oct: भाई दूज के मौके पर आज यानी 23 अक्टूबर को सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली सहित देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों के सोने के भाव नीचे आए हैं। वहीं चांदी के दामों में भी गिरावट देखने को मिली है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,26,030/10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,540/प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,15,390/प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,880/प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

Gold Rate Today 23 Oct

Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (23 अक्टूबर 2025)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,26,030/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,540/10 ग्राम

🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,880/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,390/10 ग्राम

🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,930/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,440/10 ग्राम

🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,880/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,390/10 ग्राम

🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,850/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,390/10 ग्राम

🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,880/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,390/10 ग्राम

🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,26,030/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,540/10 ग्राम

🔹भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,25,930/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,440/10 ग्राम

🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,26,030/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,540/10 ग्राम

🔹चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,26,030/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,15,540/10 ग्राम

🟡 Silver Price In India Today (23 Oct 2025): सोने की तरह चांदी के भाव में भी कमी आई है। आज सुबह चांदी 159,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। हालांकि, पिछले एक साल में चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखा गया है। पिछले धनतेरस से इस साल की धनतेरस तक चांदी करीब 70,300 रुपये या 70.51% महंगी हुई। इस बार त्योहारों में चांदी की मांग सोने से अधिक रही।

भारत में सोने की कीमत कैसे तय होती है?

🔹भारत में सोने के दाम हर दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल, डॉलर की मजबूती, और रुपये की विनिमय दर पर निर्भर करते हैं।

🔹इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना देश के प्रमुख शहरों से डेटा लेकर औसत दर तय करती है।

🔹वैश्विक बाजार में सोने की कीमतें लंदन बुलियन मार्केट और COMEX (अमेरिकी वायदा बाजार) के उतार-चढ़ाव पर भी आधारित होती हैं।

🔹सोने के आयात पर लगने वाला कस्टम ड्यूटी और जीएसटी भी भारतीय बाजार में दाम बढ़ाने या घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

त्योहारों के इस मौसम में जहां एक ओर सोने की कीमतों में हल्की राहत है, वहीं निवेशक इसे खरीदारी का सही मौका मान रहे हैं। हालांकि, बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में फिर तेजी देखने को मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+