Gold Rate: एक हफ्ते में सोना कितना हुआ महंगा, जानिए आपके शहर में क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट
Gold Rate Today 23 November: देशभर में सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड 760 रुपये उछल गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 700 रुपये महंगा हुआ है। शादी-समारोह का सीजन नजदीक आते ही घरेलू बाजार में गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है, जिसका सीधा असर कीमतों पर दिख रहा है। 23 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाजिर रेट 4061.91 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए, जिससे घरेलू कीमतों को भी सपोर्ट मिला है।
भारत की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,25,990 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 22 कैरेट का भाव यहां 1,15,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,15,350 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,25,840 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

मांग और सप्लाई की स्थिति, कस्टम ड्यूटी, रुपये-डॉलर के उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचलें देश में गोल्ड के दामों को सीधे प्रभावित करती हैं।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (23 नवंबर 2025)
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,25,990 | 22 कैरेट - ₹1,15,500
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,25,840 | 22 कैरेट - ₹1,15,350
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,24,020 | 22 कैरेट - ₹1,13,690
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,25,840 | 22 कैरेट - ₹1,15,350
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,25,840 | 22 कैरेट - ₹1,15,350
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,25,840 | 22 कैरेट - ₹1,15,350
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,25,990 | 22 कैरेट - ₹1,15,500
🔹 भोपाल: 24 कैरेट - ₹1,24,020 | 22 कैरेट - ₹1,13,690
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,25,990 | 22 कैरेट - ₹1,15,500
🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,25,990 | 22 कैरेट - ₹1,15,500
🟡 Silver Price In India Today (23 November 2025): जहां सोना इस हफ्ते मजबूत रहा, वहीं चांदी ने निवेशकों को थोड़ा निराश किया है। वीकली बेसिस पर चांदी 5,000 रुपये टूटकर 1,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। ग्लोबल बाजार में चांदी का फ्यूचर रेट भी गिरकर 49.56 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। निवेशकों में जोखिम लेने की क्षमता कम होने और डॉलर इंडेक्स में मजबूती के चलते चांदी के दामों पर दबाव देखने को मिला है।
🟡भारत में सोने के दाम कैसे तय होते हैं?
भारत में गोल्ड की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। सबसे बड़ा फैक्टर अंतरराष्ट्रीय बाजार होता है, क्योंकि भारत ज्यादातर सोना आयात करता है। जब ग्लोबल मार्केट में रेट बढ़ते हैं तो आयात महंगा हो जाता है, जिससे घरेलू कीमतें भी ऊपर चली जाती हैं।
इसके अलावा रुपये और डॉलर का एक्सचेंज रेट भी बेहद अहम भूमिका निभाता है। अगर रुपया कमजोर होता है, तो सोना महंगा हो जाता है। कस्टम ड्यूटी, जीएसटी, ज्वैलर्स की मार्जिन और स्थानीय डिमांड- सप्लाई भी दामों को प्रभावित करते हैं। इन सारे कारणों के चलते देश के अलग-अलग शहरों में सोने के रेट में हल्का अंतर देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications