Gold Price Today: बसंत पंचमी पर सोना सस्ता हुआ महंगा? सरस्वती पूजा के दिन क्या है 18K-22K-24K का ताजा रेट

Gold Rate Today 23 January 2026: बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के मौके पर सोना खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। देश में लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है। सुरक्षित निवेश के तौर पर मांग में कमी और मुनाफावसूली के चलते 23 जनवरी 2026 को सोने के भाव नीचे आए हैं। राजधानी दिल्ली से लेकर देश के बड़े शहरों तक गोल्ड के रेट में गिरावट दर्ज की गई है।

घरेलू बाजार की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,54,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। 18 कैरेट सोना भी आज सस्ता होकर खरीदारों को आकर्षित कर रहा है।

Gold Rate Today 23 January 2026

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों पर प्रस्तावित टैरिफ लगाने की योजना रद्द करने से वैश्विक तनाव कम हुआ है। इसके साथ ही यह साफ किया गया कि अमेरिका सैन्य बल का इस्तेमाल नहीं करेगा। इन संकेतों से निवेशकों का जोखिम कम हुआ और सोने की चमक थोड़ी फीकी पड़ी। नतीजतन, इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड का हाजिर भाव फिसलकर 4,822.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

Gold Price Today In India: 23 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,54,450 | 22 कैरेट - ₹1,41,590 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,54,300 | 22 कैरेट - ₹1,41,440 | 18 कैरेट - ₹1,09,730

🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,54,300 | 22 कैरेट - ₹1,41,440 | 18 कैरेट - ₹1,09,730

🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,54,300 | 22 कैरेट - ₹1,41,440 | 18 कैरेट - ₹1,09,730

🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,54,300 | 22 कैरेट - ₹1,41,440 | 18 कैरेट - ₹1,09,730

🔹 पुणे: 24 कैरेट - ₹1,54,300 | 22 कैरेट - ₹1,41,440 | 18 कैरेट - ₹1,09,730

🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,54,350 | 22 कैरेट - ₹1,41,490 | 18 कैरेट - ₹1,09,780

🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,54,450 | 22 कैरेट - ₹1,41,590 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,54,450 | 22 कैरेट - ₹1,41,590 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🔹 चंडीगढ़: 24 कैरेट - ₹1,54,450 | 22 कैरेट - ₹1,41,590 | 18 कैरेट - ₹1,09,840

🟡 Silver Price In India Today (23 January 2026): सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी दिखी है। 23 जनवरी की सुबह देश में चांदी का भाव बढ़कर 3,30,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी बाजार में चांदी 94.91 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच चुकी है।

🟡देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं

भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और सप्लाई जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से भी कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।

आगे की बात करें तो गोल्डमैन सैक्स ने दिसंबर 2026 तक सोने की कीमत का अनुमान बढ़ाकर 5,400 डॉलर प्रति औंस कर दिया है। ऐसे में लंबे समय के निवेशकों की नजर अब भी सोने पर टिकी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+