Gold Rate Today: दिवाली के बाद सोना हुआ सस्ता, वेडिंग सीजन से पहले खरीदने का सुनहरा मौका! जानिए आज का रेट
Gold Rate Today 21 Oct: दिवाली के बाद अब देशभर में वेडिंग सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं, ऐसे में सोना खरीदने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। दिवाली के अगले ही दिन गोल्ड की कीमतों में गिरावट देखी गई है। लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है।
बीते दो दिनों में 24 कैरेट सोना कुल ₹180 तक गिरा है। वहीं धनतेरस (18 अक्टूबर) को भी गोल्ड ₹1910 सस्ता हुआ था। आज यानी 21 अक्टूबर 2025 को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों ही कैटेगरी के सोने में ₹10 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड का दाम आज ₹1,30,830/10 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,19,940/प्रति 10 ग्राम रही। देश के आर्थिक और व्यापारिक केंद्र मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव ₹1,19,790 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड ₹1,30,680 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
Gold Rate In India: देश के 10 बड़े शहरों में आज के गोल्ड रेट (21 अक्टूबर 2025)
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,30,830/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,940/10 ग्राम
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,30,680/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,790/10 ग्राम
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,30,680/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,790/10 ग्राम
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,30,030/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,190/10 ग्राम
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,30,680/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,790/10 ग्राम
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,680/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,790/10 ग्राम
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,30,730/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,840/10 ग्राम
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,30,830/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,940/10 ग्राम
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,30,830/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,940/10 ग्राम
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,30,840/10 ग्राम | 22 कैरेट - ₹1,19,760/10 ग्राम
🟡 Silver Price In India Today (19 Oct 2025): लगातार दो दिनों तक स्थिर रहने के बाद आज चांदी में भी हल्की गिरावट आई है। राजधानी दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹1,71,900 प्रति किग्रा के भाव में बिक रही है। अन्य महानगरों में भी चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है।
शादी का मौसम करीब है और ऐसे में सोने के दामों में गिरावट निवेशकों और खरीदारों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अगर आप ज्वेलरी या इन्वेस्टमेंट के लिए गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो ये समय एक "बेस्ट बायिंग ऑपर्च्युनिटी" हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications