Gold Price Today: सोना ऑल टाईम हाई पर पहुंचा, 1.46 लाख के हुआ पार, दिल्ली से चेन्नई तक आज के लेटेस्ट रेट
Gold Rate Today 20 January 2026: नए साल की शुरुआत के साथ ही सोना और चांदी आम लोगों की पहुंच से और दूर होते नजर आ रहे हैं। 20 जनवरी 2026 को लगातार दूसरे दिन की तेजी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों का ध्यान खींचा है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज फिर सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला।
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 10 रुपये महंगा हुआ, जबकि 22 कैरेट सोने के दाम में भी 10 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते दो दिनों में ही 24 कैरेट सोना 2470 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 2260 रुपये प्रति 10 ग्राम तक चढ़ चुका है।

Gold Rate Today In India: 20 जनवरी 2026 को देश के 10 बड़े शहरों में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)
🔹दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,46,400 | 22 कैरेट - ₹1,34,210 | 18 कैरेट - ₹1,09,840
🔹मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,46,250 | 22 कैरेट - ₹1,34,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,690
🔹कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,46,250 | 22 कैरेट - ₹1,34,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,690
🔹चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,46,740 | 22 कैरेट - ₹1,34,510 | 18 कैरेट - ₹1,12,310
🔹बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,46,250 | 22 कैरेट - ₹1,34,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,690
🔹हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,46,250 | 22 कैरेट - ₹1,34,060 | 18 कैरेट - ₹1,09,690
🔹लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,46,400 | 22 कैरेट - ₹1,34,210 | 18 कैरेट - ₹1,09,840
🔹पटना: 24 कैरेट - ₹1,46,300 | 22 कैरेट - ₹1,34,110 | 18 कैरेट - ₹1,09,740
🔹जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,46,400 | 22 कैरेट - ₹1,34,210 | 18 कैरेट - ₹1,09,840
🔹अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,46,300 | 22 कैरेट - ₹1,34,110 | 18 कैरेट - ₹1,09,740
🟡 Silver Price In India Today (20 January 2026): चांदी की बात करें तो इसमें भी तेजी का सिलसिला जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी हुई। दो दिनों में चांदी 10,100 रुपये प्रति किलो तक उछल चुकी है। नौ दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो एक दिन की गिरावट और एक दिन की स्थिरता के बावजूद चांदी कुल मिलाकर 45,100 रुपये महंगी हो चुकी है। आज 20 जनवरी को दिल्ली में चांदी 100 रुपये की तेजी के साथ 3,05,100 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रही है। मुंबई और कोलकाता में भी यही रेट है, जबकि चेन्नई में चांदी सबसे महंगी 3,18,100 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है।
🟡 क्यों चढ़ रहे हैं सोना और चांदी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ चेतावनियों ने वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा दी है। ग्रीनलैंड विवाद को लेकर यूरोपीय देशों पर टैरिफ लगाने की धमकी के बाद निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख किया है। इसी वजह से सोना और चांदी जैसी सेफ एसेट्स में मांग तेजी से बढ़ी है। भू-राजनीतिक तनाव और संभावित ट्रेड वॉर की आशंका ने इस तेजी को और मजबूती दी है।
🟡भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और स्थानीय मांग के आधार पर तय होती हैं। इसके अलावा MCX और अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी एक्सचेंज में होने वाली ट्रेडिंग का भी सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications