Gold Rate Today: सप्ताह के पहले ही दिन भरभराकर गिरे सोने के दाम, शादी में खरीदारी करने वाले जानें 22K के रेट
Gold Rate Today 09 February 2026: फरवरी के दूसरे हफ्ते की शुरुआत होते ही सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। शादी-विवाह के सीजन से पहले सोना खरीदने वालों के लिए यह राहत भरी खबर है। 9 फरवरी 2026 को देश के बड़े सर्राफा बाजारों में गोल्ड के भाव लगातार दबाव में नजर आए। राजधानी दिल्ली से लेकर मुंबई, चेन्नई और कोलकाता तक सोने के दाम फिसल गए हैं।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,56,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड 1,43,690 रुपये पर कारोबार कर रहा है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोना करीब 3,980 रुपये तक सस्ता हुआ है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड में लगभग 3,650 रुपये की कमजोरी दर्ज की गई है।

Gold Rate Today In India: 9 फरवरी 2026: देश के 10 बड़े शहरों में सोने के ताजा भाव
🔹 दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,56,740 | 22 कैरेट - ₹1,43,690 | 18 कैरेट - ₹1,17,555
🔹 मुंबई: 24 कैरेट - ₹1,56,590 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,440
🔹 चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,56,590 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,440
🔹 कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,56,590 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,440
🔹 बेंगलुरु: 24 कैरेट - ₹1,56,590 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,440
🔹 पुणे: 24 कैरेट - ₹1,56,590 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,440
🔹 हैदराबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,590 | 22 कैरेट - ₹1,43,540 | 18 कैरेट - ₹1,17,440
🔹 अहमदाबाद: 24 कैरेट - ₹1,56,640 | 22 कैरेट - ₹1,43,590 | 18 कैरेट - ₹1,17,480
🔹 जयपुर: 24 कैरेट - ₹1,56,740 | 22 कैरेट - ₹1,43,690 | 18 कैरेट - ₹1,17,555
🔹 लखनऊ: 24 कैरेट - ₹1,56,740 | 22 कैरेट - ₹1,43,690 | 18 कैरेट - ₹1,17,555
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो गोल्ड के हाजिर भाव में भी नरमी है। हालांकि, निवेश को लेकर उम्मीदें अब भी मजबूत बनी हुई हैं। जेपी मॉर्गन का अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 6,300 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकता है। सेंट्रल बैंकों की खरीदारी और निवेशकों की मजबूत मांग इसकी बड़ी वजह मानी जा रही है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोना खरीद सकते हैं।
🔶Silver Rate In India 09 February 2026: चांदी भी हुई धड़ाम, एक हफ्ते में ₹65,000 की गिरावट (Chandi ka aaj ka Bhav)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। 9 फरवरी 2026 को चांदी का भाव 2,84,900 रुपये प्रति किलो पर आ गया। एक हफ्ते में चांदी करीब 65,000 रुपये टूट चुकी है। 30 जनवरी को चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार थी।
🔶भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
देश में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, सेंट्रल बैंकों की खरीद और घरेलू मांग जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा स्थानीय सर्राफा बाजारों में मांग और सप्लाई भी दाम तय करने में अहम भूमिका निभाती है।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)












Click it and Unblock the Notifications