Gold Price: सीमा पर बढ़ी टेंशन तो सोने का चढ़ा भाव, कीमत में बड़ी तेजी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
Gold Price: सीमा पर बढ़ी टेंशन तो सोने का चढ़ा भाव, कीमत में बड़ी तेजी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
नई दिल्ली। भारतीय सीमा पर चीन के साथ विवाद बढ़ने का असर भारतीय बाजार पर पड़ता दिख रहा है। चीन के साथ भारत के सीमा विवाद के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर अपना झुकाव दिखाया है। सोने की कीमत में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने का भाव 158 रुपए तक चढ़ गया। हालांकि चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

शुक्रवार को सोने का भाव
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोना 158 रुपए महंगा हो गया। देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने का हाजिर भाव में शुक्रवार को तेजी के साथ ऊपर चढ़ा। 24 कैरेट सोने की कीमत 47654 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 47463 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 19 जून को सोने की कीमत में 145 रुपए की तेजी आई और सोना चढ़कर 43655 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 18 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 35741 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रही।

चांदी में आई गिरावट
शुक्रवार को सोने की कीमत में जहां तेजी देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी की कीमत में 375 रुपएकी गिरावट दर्ज की गई और चांदी गिरकर 47985 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने के वायदा भाव पर एक नजर
जहां सोने के हाजिर भाव में बड़ी बढ़ोतरी हुई तो वहीं शुक्रवार को सोने के वायदा भाव में 72 रुपए की तेजी आई। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाली सोने की कीमत 0.15 प्रतिशत चढ़कर 47,427 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं वैश्विक स्तर पर आज सोने की कीमत 0.35 प्रतिशत बढ़कर 1,737.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अगर गुरुवार को सोने की कीमत पर एक नजर डाले तो












Click it and Unblock the Notifications