Gold Rate: जानें करवा चौथ से एक दिन पहले कैसा है सोने-चांदी का हाल
Gold Rate: जानें करवा चौथ से एक दिन पहले कैसा है सोने-चांदी का हाल
नई दिल्ली। करवा चौथ 2020 से ठीक पहले सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। जहां पिछले तीन दिनों से सोने की कीमत में गिरावट आ रही थी, वहीं करवा चौथ से ठीक एक दिन पहले सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। सोना की कीमत में आज मामूली तेजी आई। दरअसल फेस्टिवल आने के साथ ही सोने की मांग में तेजी आ जाती है। आज 3 नवंबर को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई तो वहीं चांदी भी महंगी हो गई है।

सोना हुआ महंगा
करवा चौथ 2020 से ठीक एक दिन दिन पहले सोने की कीमत में फिर तेजी आ रही है। मंगलवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई। सोना 17 रुपए महंगा हो गया। करवा चौथ से पहले सोने की कीमत में चमक लौट रही है। 3 नवंबर को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 17 रुपए की तेजी के बाद 51054 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी के हाजिर भाव में 137 रुपए की तेजी आ गई और चांदी की कीमत 61730 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सोने-चांदी का आज का भाव
सोने की कीमत पर अगर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी की गई रेट लिस्ट के मुताबिक 3 नवंबर को सोने की कीमत इस तरह से रहा। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51054 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50850 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46765 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38291 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत 61730 से बढ़ाकर 61867 रुपए पर पहुंच गया।

4 दिन में तीसरी बार गिरे दाम
इससे पहले मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 4 दिन में तीसरी बार गिर गया। वहीं 4 नवंबर को करवा चौथ पर सोने की कीमत में तेजी की उम्मीद है, हालांकि इस साल कोरोना महामारी के कारण लोगों की खरीदने की क्षमता प्रभावित हुई है। सोने की मांग में तेजी की उम्मीद के बीच सोने की कीमत में में बहुत अंतर आने की उम्मीद नहीं जताई जा रही है। कोरोना और लॉकडाउन के कारण लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है और लोगों की खरीदने की क्षमता घटी है। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो करवा चौथ के दिन सोने की कीमत 50000 रुपए से 52000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच सकता है। वहीं आपको बता दें कि पिछले साल के मुकाबले इस साल सोने की मांग में तेजी आई है।
-
Silver Rate Today: चांदी पर भी ईरान जंग का असर, ₹10000 बढ़े सिल्वर के दाम, अपने शहर का लेटेस्ट रेट देखें -
Silver Rate Today: चांदी एक झटके में 3,800 रुपये महंगी, दिल्ली से पटना तक अब ये है 100gm सिल्वर का रेट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव? -
Mumbai Gold Price Silver Rate Today: सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में क्या है ताजा भाव? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications