Gold Price Today: गिरने से बाद संभला सोना, कीमत में सुधार, चांदी 1400 रुपए चढ़ी, जानें आज का रेट
Gold Price Today: गिरने से बाद संभला सोना, कीमत में सुधार, चांदी 1400 रुपए चढ़ी, जानें आज का रेट
नई दिल्ली, 19 जनवरी। शादियों के सीजन की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में सुधार होने लगा है। सोना की कीमत में जहां अब तक गिरावट देखने को मिल रही थी, वहीं अब सुधार होने लगा है। सोना फिर से चढ़ने लगा है। बुधवार को सोने की कीमत में मामूली सुधार हुआ तो वहीं चांदी 1402 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने-चांदी के दाम जारी कर दिए गए।
सोना हुआ महंगा
सोने की कीमत में बड़ा सुधार देखने को मिला है। सोना 19 जनवरी को 48 रुपए की तेजी के साथ 48204 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला और 48250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत में बड़ा बदलाव हुआ है। चांदी की कीमत 1402 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। आज चांदी की कीमत 60602 रुपए से उछलकर 63004 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। वहीं 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।
24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी आज सोने का हाजिर भाव आज 48250 रुपए प्रतिम 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48057 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44197 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36188 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28226 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं चांदी 63557 रुपए प्रति किलोग्राम पर जाकर बंद हुआ है।
कितना सस्ता बिक रहा है।
सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई से 8014 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 तक सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इस कीमत की तुलना से अगर आज के दाम की तुलना करें तो सोना 8014 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी अधिकतम रेट 76004 रुपए पर पहुंच गया था। इस कीमत से आज के चांदी के भाव की तुलना करें तो चांदी 14336 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो चुकी है। यानी अगर आप सोना खरीदना चाहते हैं तो ये अच्छा मौका है।
बड़ी
खबर:
फटाफट
चेक
करें
अपना
Aadhaar,
UIDAI
के
इस
आदेश
के
बाद
अमान्य
हो
गए
करोड़ों
आधार
कार्ड!