Gold Rate: खरीदें सस्ती गोल्ड ज्वैलरी, हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, जानें चांदी का हाल
Gold Rate: खरीदें सस्ती गोल्ड ज्वैलरी, हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, जानें चांदी का हाल
नई दिल्ली, जून 14। अगर आपके घर आने वाले दिनों में शादी होने वाली है या आप अपने लिए सोने की ज्वैलरी बनवाना चाहते हैं तो आपके लिए ये अच्छी खबर है। सोने की कीमत में हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हो गई। सोना एक बार फिर से गिरकर 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने क साथ-साथ चांदी की कीमत में 0.68 फीसदी की गिरावट आई है।

सोना हुआ धड़ाम, चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। सोमवार, 14 जून को सोने के वायदा कीमत में 0.61 फीसदी की गिरावट आई, जबकि चांदी के दाम 0.65 फीसदी गिर गए। सोमवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत एमसीएक्स पर लुढ़ककर 48588 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी के वायदा भाव में गिरावट आई और आज चांदी की कीमत 71784 रुपए प्रति किलोगाम पर पहुंच गया।

14 जून को 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
14 जून को सोन की कीमत में बड़ी गिरावट आई तो वहीं सोना खरीदने वालों के चेहरे खिल गए। अगर भारतीय सर्राफा बाजार का हाल देखें तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में औसत रूप से 500 रुपए की गिरावट आई। इंडिया बुलियन एंड ज्लैवर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोन-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48475 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48281 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44403 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। सोने की 18 कैरट शुद्धता वाले सोने की कीमत 36356 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं आज भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 71638 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

5 महीने के उच्चतम स्तर पर सोना
साल 2021 में सोने की कीमत पांच महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोना इस महीने 48700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि उससे बाद से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बाजार जानकारों की माने तो कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सोने में गिरावट देखी जा रही है। जिसका असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

जल्द चमकेगा सोना
बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोने में चमक और बढ़ेगी। साल 2021 के अंत तक सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। सोने की कीमत 56200 रुपए के उच्चतम रिकॉर्ड को पार कर सकती है। बाजार जानकारों के मुताबिक साल के अंत तक सोने का दाम भारतीय सर्राफा बाजार में 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच जाएगा।

देश के महानगरों में सोने की कीमत
अगर देश के महानगरों में सोने की कीमत पर नजर डाले तो आज दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का भाव 52180 रुपए, चेन्नई में 50230 रुपए, मुंबई में 48070 रुपए और कोलकाता में 51180 रुपए पर पहुंच गया। वहीं बैंगलुरू में 49880 रुपए प्रति 10 ग्राम और हैदराबाद में 49880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications