Gold Rate on 15 July: लौट रही है सोने की चमक,फिर भी 8000 रुपए सस्ता, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

Gold Rate on 15 July: लौट रही है सोने की चमक,फिर भी 8000 रुपए सस्ता, जानें आज का सोने-चांदी का भाव

नई दिल्ली। Gold Rate Today 15 July. अगर आपके घर-परिवार में भी आने वाले दिनों में शादी-विवाद या कोई फंक्शन हैं और आप सोने की खरीदारी का प्लान बना रहे हैं तो देर न करें। सोने की कीमत में तेजी का दौर शुरू हो गया है। सोने के दाम( Gold Rate) लगातार बढ़ रहे हैं। अगर आप अभी चूके तो आने वाले दिनों में और महंगा सोना ( Gold) खरीदना पड़ सकता है। सोने की कीमत( Gold Rate) में गुरुवार को भी तेजी आई, लेकिन फिर भी सोना अपने उच्चतम( Gold Highest Price) से करीब 8 हजार सस्ता है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी का अनुमान है।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी( Gold rate Today's) की कीमत में बड़ी तेजी लौट रही है। सोने के दाम 48500 रुपए के करीब पहुंच गया है। वहीं चांदी 70000 रुपए के आंकड़े को छूने के करीब है। अगर आज के सोने के दाम की बात करें तो सोना आज 319 रुपए की तेजी के साथ खुला और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत( 24 Carat Gold Rate) 48474 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

15 जुलाई को सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर जारी भाव के मुताबिक आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48474 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44402 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36356 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। अगर चांदी की कीमत ( Silver Rate) पर नजर डाले तो चांदी की कीमत 396 रुपए की तेजी के साथ खुली और सिल्वर का रेट 69516 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने का भाव

MCX पर सोने का भाव

सोने की कीमतों (Gold Price Today) के एमसीएक्स भाव की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर गोल्ड आज 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ खुला, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही कीमत में तेजी लौट आई। अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 48327 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 48623 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा।

 16 जुलाई तक खरीदें सस्ता सोना

16 जुलाई तक खरीदें सस्ता सोना

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) की चौथी सीरिज इश्यू 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 16 जुलाई तक चलेगी। आप इस स्कीम के तहत सस्ता सोना खरीदने के साथ-साथ टैक्स में छूट का लाभ भी पा सकते हैं। अगर मूल्य की बात करें तो आरबीआई ने इस बार गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4807 रुपए प्रति ग्राम तय की है। SGB स्कीम की चौथी स्कीम की शुरुआत 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक चलेगी।

 साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

 मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

मिस्ड कॉल से पता कर सकते हैं सोने का रेट

अगर आप अपने शहर में सोने की कीमत के बारे में जानना चाहते हैं तो इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर आसानी से पता कर सकते हैं। इस नंबर पर कॉल या मिस्ड कॉल करने के कुछ देर बाद ही आपको सोने की ताजा रेट से संबंधित मैसेज मिल जाएगा।

Sovereign Gold Bond Scheme: आज से 16 जुलाई तक खरीदें सस्ता सोना, 100 ग्राम गोल्ड खरीद पर 5000 रुपए तक की छूट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+