Gold Price 13 May: सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कीमत में आई गिरावट

Gold Price 13 May: सोना खरीदने से पहले जान लें आज का भाव, कीमत में आई गिरावट

नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है। सोने की कीमत में मई के दूसरे हफ्ते में भारी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर से गिर गया है। सोने की कीमत में गिरावट आई है। 22 कैरेट वासा सोना 13 मई को गिरकर 45710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया हैं। मई के दूसरे हफ्ते में सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी रहा है। 14 अप्रैल को अक्षय तृतीया से ठीक पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आ चुकी है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

सोने की कीमत में 13 मई को गिरावट दर्ज की गई। अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत में गिरावट दरज की गई है। गुड रिटर्न्स वेबसाइट की माने तो आज सोने की कीमत में 10 रुपए प्रति ग्राम की कमी आई है। यानी 10 ग्राम सोने की कीमत 100 रुपए तक गिर चुकी है। इस गिरावट के साथ जहां 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 45720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत लुढ़ककर 49900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

चांदी की आज की कीमत

चांदी की आज की कीमत

अगर चांदी की कीमत की बात करें तो 13 मई को चांदी के दाम में 370 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और चांदी लुढ़क कर 71130 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि 12 मई को चांदी की कीमत 71,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी। महानगरों में चांदी की कीमत की बात करें तो चेन्नई में आज चांदी 76000 रुपए प्रति किलो, मुंबई में 71300 रुपए प्रति किलोग्राम, कोलकाता में 71130 रुपए प्रति किलो और दिल्ली में भी 71130 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है।

देश के महानगरों में आज सोने का दाम

देश के महानगरों में आज सोने का दाम

देश के महानगरों में आज सोने की कीमत की बात करें तो 13 मई को दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49900 रुपए और 22 कैरेट वले सोने की कीमत 45720 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गय। जबकि मुंबई में 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 44720 रुपए प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 45720 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45000 रुपए प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं कोलकाता में 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45800 और 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49560 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

बड़ी खुशखबरी, DL रिन्यू करवाने के लिए आरटीओ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, घर बैठे होगा काम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+