Gold Rate: वेडिंग-फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, जानें कैसा है चांदी का भाव
Gold Rate: फेस्टिव सीजन से पहले सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, जानें कैसा है चांदी का भाव
नई दिल्ली। लगातार गिरने के बाद सोने की कीमत में सोमवार को सुधार हुआ। 12 अक्टूबर को सोने की कीमत में तेजी आई और सोना तेजी के साथ 51225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी आई और चांदी की कीमत 63628 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सोमवार को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की कीमत में औसत रूप से 347 रुपए की तेजी आई।

सोने की कीमत में तेजी
Gold Price में सोमवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जहां पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही थी, वहां एक बार फिर से सोने की कीमत में तेजी आने लगी है। 12 अक्टूबर 2020 को सोने की कीमत पर नजर डाले तो देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 347 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया और 99. 9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 51225 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। हालांकि शाम होते-होते कीमत में मामूली गिरावट आई, लेकिन आज का कारोबार सोने की कीमत में तेजी लेकर आया।

दिवाली से पहले महंगा हुआ सोना
आपको बता दें कि अक्टूबर, नवंबर त्योहारों और शादियों का सीजन है। इस दौरान लोग जमकर खरीदारी करते हैं। ऐसे में मांग बढ़ने के साथ सोने की कीमत में तेजी आने की संभावना है। आने वाले दिनों में सोने की कीमत में और तेजी आ सकती है। 12 अक्टूबर को देशभर के सर्राफा बाजारों में सोने की रेट पर नजर डाले तो सोमवार तो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट 24 कैरेट सोने की कीमत 51225 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत 5102 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 46922 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई तो वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 38419 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 2522 रुपए की तेजी के साथ 63628 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

मोदी सरकार बेच रही है सस्ता सोना
आपको बता दें कि जहां सोने की कीमत में आज तेजी आई है तो वहीं मोदी सरकार आज से सस्ता सोना बेच रही है। सरकार ने एक बार फिर से सॉवरेन गोल्ड बन्ड स्कीम की शुरुआत की है। इस बार इस गोल्ड बॉन्ड की कीमत 5051 रुपए प्रति ग्राम फिक्स्ड की गई है। आप आसानी से घर बैठे ये गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते गैं। अगर आप ऑनलाइन बॉन्ड खरीदते हैं और डिजिटल तरीके से इसका भुगतान करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की अतिरिक्त छूट मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications