Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, 8500 रु तक सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Gold Rate: हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, 8500 रु तक सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकीGold Rate: हफ्ते के पहले दिन ही धड़ाम हुआ सोना, 8500 रु तक सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

नई दिल्ली। Gold Rate on 12 July. सोने की कीमत में हफ्ते के पहले दिन ही बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से गिर गया है। सोने के साथ-साथ 12 जुलाई को चांदी की कीमत में भी नरमी देखने को मिली है। जहां सोना अपने उच्चतम मूल्य से करीब 8500 रुपए तक सस्ता हो गया है तो वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

 सोमवार को सस्ता हुआ सोना

सोमवार को सस्ता हुआ सोना

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। 12 जुलाई को सोने-चांदी (Gold Price Today) की कीमतों में मंदी आई। अगर एमसीएक्स( MCX) पर सोने की कीमत में आई गिरावट पर नजर डाले तो सोने के भाव में 300 रुपए से अधिक की गिरावट देखने को मिली। MCX पर अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत 305 रुपए नीचे गिरकर 47618 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है तो वहीं अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 278 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के वायदा कीमत 47880 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है।

Recommended Video

    Sovereign Gold Bond Scheme: Modi Govt. फिर बेच रही है सस्ता सोना, जानें क्या है रेट |वनइंडिया हिंदी
    24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

    24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का भाव

    इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत के मुताबिक आज यनी 12 अक्टूबर को 24 कैरेट शुद्धता( 24 Carat Gold) की कीमत गिरकर 47771 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47580 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसके अलावा 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43758 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है तो वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35828 रुपए पर ट्रंड कर रहा है। जबकि चांदी की कीमत 68641 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

     8487 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

    8487 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

    आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली। सोना अब तक के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। सोने के दाम में 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करने लगे। सोने के इस कीमत से अगर आप के बाव की तुलना करें तो अब तक सोना 8487 रुपए तक सस्ता हो चुका है। हालांकि बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में आने वाले दिनों में तेजी लौटेगी।

    आज से खरीदें सस्ता सोना

    आज से खरीदें सस्ता सोना

    मोदी सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की चौथे सीरीज की शुरुआत आज से हो चुकी है। सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम योजना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22( Sovereign Gold Bond Scheme 2021-22 ) के तहत आप 12 जुलाई से 16 जुलाई तक सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर न केवल आपको सुरक्षित निवेश की गारंटी मिलती है बल्कि आपको प्रति ग्राम 50 रुपए तक की छूट भी मिलती है।

     साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

    साल 2021 के अंत तक सोना 60000 के पार

    बाजार जानकारों ( Market Expert) की माने तो साल 2021 के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच जाएंगे। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60000 रुपए के आंकड़े तक पहुंच जाएगा। ऐसे में अगर आप सोने में अच्छा रिटर्न( Gold Return) चाहते हैं तो निवेश ( Gold Invetment) का ये अच्छा मौका है। निवेशक 6 महीने की अवधि और स्‍टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करके अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको यहां बता दें कि साल 2020 में सोने ने करीब 28 फीसदी का रिटर्न दिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+