Gold Rate: अक्षय तृतीया से पहले चढ़ा सोने का भाव, कीमत 48000 रुपए के करीब पहुंचा, जानें चांदी का हाल
Gold Rate: अक्षय तृतीया से पहले चढ़ा सोने का भाव, कीमत 48000 रुपए के करीब पहुंचा, जानें चांदी का हाल
नई दिल्ली, मई , 11। सोने की कीमत में तेजी जारी है। अप्रैल में जहां सोने की कीमत में गिरावट जारी रही, तो वहीं मई 2021 में सोने की कीमत में तेजी का दौर जारी है। अक्षय तृतीया 2021 से ठीक पहले सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दरअसल अक्षय तृतीया पर सोने की मांग बढ़ जाती है। मांग में तेजी आने के साथ ही सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिलती है। मंगलवार, 11 मई 2021 को सोने की कीमत में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है।

सोने की कीमत में तेजी
11 मई 2021 को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है। सोना एक बार फिर से महंगा हो गया है। पिछले साल की तरह सोने-चांदी की रफ्तार तेज होने लगी है। अगर कीमतों पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई और चांदी 889 रुपए गिरकर 70807 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 11 मई को सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं। मंगलवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47807 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47616 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 43791 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35855 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर चांदी की बाात करें तो मंगलवार को चांदी की कीमत 889 रुपए गिर गई और सर्राफा बाजार में चांदी के दाम 70807 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए हैं।

MCX पर सोने की आज कीमत
MCX पर सोने के फ्यूचर रेट की बात करें तो जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 47880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 0.01 फीसदी की तेजी आई और सोने का वायदा भाव 48372 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर चांदी की कीमतों पर नजर डाले तो जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 71625 रुपए पर ट्रेड कर रही , जबकि सितंबर डिलीवरी वाली चांदी 72666 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

सोने पर कोरोना का असर
अगर सोने की कीमत पर नजर डाले तो देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ गोल्ड की कीमत में भी तेजी आ रही है। दरअसल कोरोना के बढ़त मामलों और देश के कई राज्यों में लटकडाउन के कारण बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को डर सता रहा है। ऐसे में निवेशकों को सुरक्षित निवेश की तलाश है, जो सोने के साथ पूरी होती है। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर रहा है। ऐसे में सोने के प्रति निवेशकों का आकर्षण बढ़ रहा है। निवेश बढ़ने के साथ ही कीमत में तेजी आती है। जिसका असर सोने पर पड़ रहा है और कीमत में तेजी आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications