Gold Rate: सोना खरीदने में टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड, खरीदारी से पहले चेक करें आज का गोल्ड रेट
नई दिल्ली, 5 जनवरी। सोना खरीदने वालों ने साल 2021 में पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। भारत में सोने का आयात 10 सालों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 1050 टन पर पहुंच गया है। साल 2021 में भारत ने 55.7 अरब डॉलर का सोना आयात किया, जो पिछले साल के मुकाबले दोगुना था। सोने की कीमत में गिरावट के कारण साल 2021 में सोने की जमकर खरीदारी हुई और भारतीयों ने जमकर सोने की खरीदारी की। जहां साल 2020 में भारत में 23 अरब डॉलर का आयात किया गया तो वहीं साल 2021 में ये आंकड़ा 55.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में तेजी लौटी
सोने की कीमत में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने की कीमत के मुताबिक
- 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 48126 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47933 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44083 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36095 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28154 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
- जबकि चांदी की कीमत 61658 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

सोने के आयात ने तोड़ा रिकॉर्ड
भारत दुनिया में सोने के सबसे बड़े उपभोक्ताओं है। साल 2021 में कोरोना महामारी के बावजूद भारतीयों ने जमकर सोने की खरीदारी की। इससे पहले साल 2011 भारत ने 53.9 अरब डॉलर का सोना आयात किया था। साल 2011 के बाद अब साल 2021 में सोने का ये रिकॉर्ड टूटा है। साल 2020 में जहां 430 टन सोने का आयात किया, जबकि 2021 में ये आंकड़ा बढ़कर 1050 टन पर पहुंच गया।

2021 में जमकर खरीदा गया सोना
कोरोना महामारी के कारण 2020 में सोने की मांग में जबरदस्त तेजी से बढ़ी। कोरोना महामारी के कारण साल 2020 में जहां शादियां टल गई थी तो वहीं 2021 में शादियों का सीजन जमकर चला। वेडिंग सीजन में सोने की मांग में जबरदस्त तेजी आती है, जिसका असर सोने के कुल आयात पर भी दिखा। इसके अलावा 2020 के मुकाबले साल 2021 में दिवाली, अक्षय तृतीया, दशहरा जैसे त्योहारों में बाजार खुले थे। लोगों को खरीदारी की छूट मिली, जिसके कारण सोने की मांग में जबरदस्त तेजी आई।

क्यों बढ़ी मांग
इसके अलावा साल 2020 के मुकाबले साल 2021 में सोने की कीमत में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। अगस्त 2020 में सोने की कीमत भारतीय बाजार के ऑल टाइण हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 2021 में सोने की कीमत 47000-48000 रुपए प्रति 10ग्राम के बीच रहा। सोने की कीमत में आई इस गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली।

8000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना
सोने की कीमत पर नजर डालें तो सोना अपने उच्चतम स्तर स्तर से 8000 रुपए से सस्ता बिक रहा है। सोने की कीमत अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। सोना उस वक्त सोने की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। इस कीमत से आज के कीमत तुलना करें तो सोना अब 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है।

सोना खरीदने का सही मौका
अगर आप सोना खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में सुधार देखने को मिलेगा। कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक भले ही सोना अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 8000 रुपए सस्ता हो, लेकिन आने वाले दिनों में सोने की कीमत में फिर से तेजी लौटेगी, ऐसे में आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। निवेशकों को सोने में निवेश की सलाह दी गई है, क्योंकि अगले तीन-चार महीनों में सोने का मूल्य 1880 डॉलर से 1900 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक जा सकता है और इस साल के अंत तक सोना 58 से 60 हजार प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है।












Click it and Unblock the Notifications