Gold Rate: सोने ने मचाया हाहाकार, यहां 1 तोले सोने की कीमत 130000 रु के पार, जानिए भारत में आज का गोल्ड रेट
Gold Rate: सोने ने मचाया हाहाकार, यहां 1 तोले सोने की कीमत 130000 रु के पार, जानिए भारत में आज का गोल्ड रेट
नई दिल्ली। सोने की कीमत में उठापटक जारी है। पड़ोसी मुल्क सोने में सोने के दाम में भारी उठापटक देखने को मिल रहा है। सोने की कीमत पाकिस्तान में आज 130000 रुपए प्रति तोला पहुंच गया है। सोने की कीमत में आई इस उछाल वहां के आर्थिक हालातों का नतीजा है। पाकिस्तान में सियासी उठापटक के बाद से आर्थिक स्थिति का असर बाजार पर पड़ रहा है। पाकिस्तान में सोने की कीमत 130000 रुपए प्रति तोला पहुंच गया है।

पाकिस्तान में सोने ने मचाया हाहाकार
कराची सर्राफा बाजार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक 6 मई 2022 को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 130000 रुपए प्रति तोला पहुंच गई है। सोने की ये कीमत लगभग पाकिस्तान के हर शहर में एक जैसी है। पाकिस्तान में सोने की रेट का आंकलन कराची सर्राफा बाजार का मुल्तान सर्राफा बाजार से किया जाता है।

एक नजर सोने की कीमत
कराची सर्राफा बाजार द्वारा जारी सोने की रेट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत प्रति तोला 130000 रुपए पर पहुंच गई तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 119167 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। इसके अलावा अगर इसे प्रति 10 ग्राम में आंके तो आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 111454 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 102166 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।

भारत में सोने की कीमत में गिरावट
पाकिस्तान के बाद भारत में सोने की करें तो भारत में आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोने-चांदी की कीमत कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 51449 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 51243 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 47127 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38587 रुपए और 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 30098 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी 62358 पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications