Gold Rate: शादियों के सीजन में दो दिन चढ़ने के बाद धड़ाम हुआ सोना, जानिए कितना सस्ता हुआ गोल्ड

नई दिल्ली। सोने की कीमत दो दिन चढ़ने के बाद आज फिर से धड़ाम हो गया। बुधवार को सोने की कीमत में पिर से गिरावट आई। 17 जून को सोने के वायदा कीमत और हाजिर भाव में गिरावट आई। जहां एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.34 फीसदी की गिरावट आई तो वहीं सोना गिरकर 47406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को सोने की कीमत में सर्राफा बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज औसत रूप से 163 रुपए की गिरावट देखने को मिली।

 वेडिंग सीजन में सस्ता हुआ सोना

वेडिंग सीजन में सस्ता हुआ सोना

कमजोर हाजिर मांग के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई। सोना 0.34 फीसदी गिरकर 47,406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एमसीएक्स में अगस्त डिलीवरी वाले सोने की कीमत में 161 रुपए की गिरावट आई और यह गिरकर 47,406 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत 165 रुपए गिरकर 47,612 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 सोने के गिरे दाम

सोने के गिरे दाम


सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई। बुधवार को
चांदी वायदा कमजोर होकर 48087 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं सर्राफा बाजार में चांदी के हाजिर भाव में गिरावट आई और चांदी गिरकर 48190 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड की वेबसाइट पर बुधवार को देशभर के 14 सर्राफा बाजारों की औसत कीमत साझा कती गई है।

 भारत में आज सोने का भाव

भारत में आज सोने का भाव

भारत में आज देश के सर्राफा बाजार का औसत कीमत पर नजर डाले तो आज 24 कैरेट सोने की कीमत 47377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 करैट सोने का भाव 47187 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 20 कैरेट सोने का भाव 43397 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट सोने का भाव गिरकर 35553 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वाले गिन्नी की कीमत 27844 रुपए रही। जबकि देश में आज चांदी की कीमत 48190 रुपए किलो पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+