Gold Rate: 60000 रु को पार कर सकता है सोना, खरीदारी का ये गोल्डन चांस, जानें आज की सोने-चांदी की कीमत

Gold Rate: 60000 रु को पार कर सकता है सोना, खरीदारी का ये गोल्डन चांस, जानें आज की सोने-चांदी की कीमत

नई दिल्ली, जून 9 । सोने की कीमत में बुधवार को तेजी आई और सोना मामूली बढ़ोतरी के साथ 49039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया । सोने की कीमत में आई ये तेजी जल्द रफ्तार पकड़ा सकती है। सोना जल्द ही 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचने वाला है। जहां सोने के दाम में मामूली बढ़त हुई तो वहीं चांदी सस्ती हो गई।

 सोना हुआ महंगा

सोना हुआ महंगा

सर्राफा बाजार में सोने के हाजिर भाव में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। देश भर के सर्राफा बाजार में बुधवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 416 रुपए सस्ता हो गया।

 चांदी हुई सस्ती

चांदी हुई सस्ती

सोने की कीमत में बुधवार को जहां 8 रुपए की मामूली तेजी आई तो वहीं चांदी सस्ता हो गया है। चांदी की कीमत 416 रुपए गिरकर 71388 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक सोने का हाजिर भाव कुछ इस तरह से हैं....

 एमसीएक्स पर सोने की आज की कीमत

एमसीएक्स पर सोने की आज की कीमत

बुधवार को सोने की कीमत में 0.10 फीसदी की तेजी आई। एमसीएक्स पर जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत 49174 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 71388 प्रति किलो पर आ गया है।

आज 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम

आज 24 कैरेट से 18 कैरेट तक के सोने का दाम


9 जून को सोने की कीमत में उठापटक रही। इंडिया बुलियन एंड ज्लैवर्स एसोसिएशन क मुताबिक 9 जून को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49039 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 23 कैरेट वाल सोने का दाम 48843 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 18 कैरेट वाले सोन का दाम 36779 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

7000 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना

सोने की कीमत में रिकॉर्ड स्तर से 7000 रुपए सस्ता बिक रहा है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस कीमत की तुलना में इस साल सोना रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 7,000 रुपए नीचे गिर गया है।

 क्यों महंगा हो रहा है सोना

क्यों महंगा हो रहा है सोना


सोने की कीमत में मांग में तेजी का असर दिख रहा है। वहीं निवेशकों का आकर्षण बढ़ने के कारण सोने की कीमत में ये तेजी आ रही है। अमेरिकी ट्रेजरी की घटती कमाई, नरम अमेरिकी डॉलर और कोरोना महामारी की तीसरी लहर को लेकर निवेशकों में बढ़ा रही चिंता के कारण सोने की कीमत में तेजी आ रही है।

60000 के पार होगा सोना

60000 के पार होगा सोना


बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में बड़ी तेजी आने वाली है। एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस अनुज गुप्ता के मुताबिक सोना अगले एक साल में 57000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है । यानी सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+