Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 5 महीने में सबसे सस्ता बिक रहा सोना, 10000 रुपए तक गिरे भाव

Gold Rate: गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, 5 महीने में सबसे सस्ता बिक रहा सोना, 10000 रुपए तक गिरे भाव

नई दिल्ली, 17 सितंबर। Gold Price Today . सोन की कीमत में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने की कीमत( Gold Rate in India) में शुक्रवार को , हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया। आज सोना पिछले पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंचकर 46060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। शुक्रवार को सोने की कीमतें सपाट दिखी। भारतीय सर्राफा बाजार आज विश्वकर्मा पूजा पर गिरा। वहीं एमसीएक्स पर सोने की कीमत 46079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 गिरने के बाद संभला सोना

गिरने के बाद संभला सोना

सोने की कीमत में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिल जाए। इस सप्ताह से पीली धातु पर दवाब बना हुआ। एमसीएक्स पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत शुरुआत में 0.03 फीसदी टूटकर 46060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला, फिर 12 बजे के करीब इसकी कीमत मामूली तेजी के साथ 46079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि चांदी की कीमत में मामूली तेजी आई और ये 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 61306 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

3 दिन में सोना 1200 रुपए गिरा

3 दिन में सोना 1200 रुपए गिरा

सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत पिछले तीन महीने 1200 रुपए तक गिर गई। वहीं चांदी 3.5 फीसदी गिरकर 2150 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। बुधवार को सोने की कीमत 47382 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा तो वहीं शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी दिन सोने के दाम 46333 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट तक का सोने का दाम

24 कैरेट से 18 कैरेट तक का सोने का दाम

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46333 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 46147 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंत गया। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 42441 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 34750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।वहीं चांदी की कीमत 61063 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+