5 दिनों में 750 रू गिरा सोने का दाम,जानिए आज 10 ग्राम सोने का दाम

नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। पिछले पांच दिनों में सोने की कीमत में 750 रुपए की गिरावट आई है। मंगलवार को भी सोने की कीमत में गिरावट का दौरा जारी रहा। दिल्ली में मंगलवार को कमजोर मांग और रुपए में मजबूती से सोने का भाव 95 रुपए टूटकर 38,460 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

Gold Rate Hike Rs 750 in Last 5 Days. Know Todays Gold and Silver Price in Your Cities

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत में 95 रुपए की गिरावट आई। रुपए की विनिमय दर में मजबूती और कमजोर हाजिर मांग के कारण सोने की कीमत में गिरावट जारी रहा। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी सुस्ती देखने को मिली। चांदी की कीमत भी 128 रुपए गिरकर 44,607 रुपए किलोग्राम पर पहुंच ग या। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई। न्यूयार्क में सोने की कीमत 1,463 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया जबकि चांदी 16.62 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और चीन के बीच 15 दिसंबर से पहले शुरुआती व्यापार समझौते की उम्मीद से सोने में बिकवाली हुई। कमजोर मांग के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपए में आई मजबूती के चलते सोना सस्ता हुआ। खास बात यह है कि सोने के भाव लगातार 5वें दिन गिरावट जारी है। 5 दिनों में अब तक 10 ग्राम सोने की कीमतें 750 रुपए तक टूट चुकी हैं। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली कम होने से चांदी की कीमतों गिरावट दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+