हफ्ते से पहले दिन ही चमका सोना, चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
हफ्ते से पहले दिन ही चमका सोना,चांदी की चमक पड़ी फीकी, जानिए 10 ग्राम सोने का आज का भाव
नई दिल्ली। हफ्ते के पहले ही दिन सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, जबकि चांदी की चमक फीकी पड़ गई। सोमवार को वैश्विक मजबूती के कारण सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। वैश्विक बाजार में मजबूती के साथ-साथ स्थानीय बाजार में मांग तेज होने की वजह से सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली।

सोना हुआ महंगा
मजबूत वैश्विक रुख के साथ-साथ स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने की वजह से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना सोमवार को 75 रुपए बढ़कर 33,195 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल देखें तो यहां 99.9 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,195 रुपए प्रति 10 ग्राम और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमत 33,025 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 8 ग्राम वजनी सोने की गिन्नी की कीमत 26,700 रुपए पर बना रहा।

चांदी की चमक पड़ी फीकी
सोमवार को सोना जहां तेज हुआ वहीं चांदी की कीमत फीकी पड़ी। सोमवार को चांदी 80 रुपए की गिरावट के साथ 37,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। चांदी हाजिर भाव 80 रुपए घटकर 37,500 प्रति किलोग्राम रह गया , जबकि चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 87 रुपए की तेजी के साथ 36,464 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं सिकारी का भाव लिवाल 80,000 और बिकवाल 81,000 रुपए प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहा है।

सोने में मजबूती के कारण
बाजार जानकारों के मुताबिक सुरक्षित निवेश के तौर पर लोगों ने सोने में निवेश किया, जिसकी वजह से सोने की कीमत में तेजी आई। न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी आई और ये 1,314.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव तेजी दर्शाता 14.73 डॉलर प्रति ओंस हो गया।












Click it and Unblock the Notifications