Gold: 2 महीने में 1359 रुपए सस्ता हुआ सोना, निवेश का सुनहरा मौका
Gold Weekly Update: 2 महीने में 1359 रुपए सस्ता हुआ सोना, निवेश का सुनहरा मौका
नई दिल्ली। सोना खरीदन का अगर मन बना रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। सोने की कीमत में वर्तमान में बड़ी गिरावट आई है। सोना फिर से सस्ता हो गया है। वहीं चांदी की कीमत भी 60 हजार से नीचे गिर गई है। अगर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन का हाल देखें तो 24 सितंबर को सोने की कीमत 365 रुपए गिरकर 45141 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 59429 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गया।

सोना हुआ सस्ता
सोने की कीमत पर नजर डाले तो दो महीने में में सोना 1389 रुपए तक सस्ता हो चुका है। सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। 26 सितंबर 2021 को सोना जहां 45141 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो वहीं 26 जुलाई 2021 को सोने की कीमत 46,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, यानी दो महीने में सोना 1359 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर गया।

निवेश का मौका
बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश का अच्छा मौका है। पिछले साल के मुकाबले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आ चुकी है। सोना अपने उच्चतम मूल्य से 10000 रुपए से भी सस्ता हो चुका है, वहीं आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी लौटने की उम्मीद है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं बाजार जानकारों की माने तो इस साल के अंत तक सोने में बड़ी तेजी लौटेगी। साल क अंत तक सोना अपने पुराने रिकॉरड को तोड़ेगा और इसकी कीमत 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है। ऐस में बाजार जानकार लोगों को लॉग टर्म निवेश की सलाह देते हैं। वहीं 0स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद जताई जा रही है

शुक्रवार को सोने की कीमत
सोने की कीमत पर अगर नजर डाले तो आज 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 34692 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है। सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से गिरावट की स्थिति बनी हुई है। जहां सेंसेक्स आसमान छू रहा है तो वहीं सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिल रहा है। सोना अपने ऑल टाइम मूल्य से 10000 रुपए तक गिर चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था। सोने की कीमत 56264 रुपए के आंकड़े को पार कर गई थी।












Click it and Unblock the Notifications