Gold Rate: 50000 रु प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचने के बाद फिसला सोना, कीमत में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में पिछले दो दिनों से जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सोने का भाव रिकॉर्ड स्कर पर पहुंच गया। सोने ने कीमत 50 हजार के करीब पहुंच गई , लेकिन शनिवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है। शुक्रवार को सोने की कीमत शुक्रवार को दिल्ली में सोने का भाव 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, लेकिन शनिवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। बिजनेस वेबसाइट गुड रिटर्न के मुताबिक शनिवार को सोने की कीमत में 500 रुपए की बड़ी गिरावट आई और सोना गिरकर 48,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दूं कतो सोने की कीमत में अभी तेजी का दौर जारकी रहेगा। जानकारकों की माने को कोरोना संकट का असर सोने की कीमत पर तब तक रहेगा, जब कि कि कोरोना वैक्सीन तैयार नहीं हो जाता। सोने की कीमत में अगले कुछ दिनों में तेजी बने रहने की उम्मीद है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

शुक्रवार को सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमत में पिछले दो दिनों में बड़ी बढ़ोतरी आई । शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी देखने तो मिली है। शुक्रवार को सोने की कीमत में तेजी आने के बाद शनिवार को गिरावट देखने को मिली। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक सोने की कीमत शनिवार को 500 रुपए तक नीचे लुढ़ गई। शनिवार 11 जुलाई को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

देश के प्रमुख शहरों में आज सोने का भाव

वेबसाइट से देश के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के ताजा रेट अपनी वेबसाइट पर शेयर किए हैं। इसके मुताबिक 11 जुलाई को चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 51170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का भाव 48500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 49000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो वहीं कोलकाता में आज सोना 49660 रुपए प्रति 10 ग्राम और बैंगलुरु में 50420 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में आई तेजी

चांदी की कीमत में आई तेजी

शनिवार को सोने की कीमत में जहां सुस्ती देखने को मिली तो वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई। शनिवार को चांदी की कीमत में 40 रुपए की तेजी आई। गुड रिटर्न वेबसाइट के मुताबिक शनिवार 11 जुलाई को चांदी का भाव 51950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। देश के प्रमुख शहरों में आज चांदी के रेट की बात करें तो चेन्नई में आज चांदी 51990 रुपए प्रति किलो, मुंबई में 51990 रुपए प्रति किलोग्राम रहा। इससे पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत में 50 रुपए की तेजी आई और चांदी 51950 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। वहीं 9 जुलाई को चांदी की कीमत में 1880 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।

सोना बनाएगा मालामाल, 6 महीने में सिर्फ 3500 करोड़ का निवेश

सोना बनाएगा मालामाल, 6 महीने में सिर्फ 3500 करोड़ का निवेश

कोरोना संकट और लॉकडाउन की वजह से देश में आर्थिक मंदी की स्थिति बनी हुई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था हिली हुई है। ऐसे में निवेशकों के लिए सोना सबसे सुरक्षित निवेश का माध्यम बनता जा रहा है। कोरोना संकट काल में सोना निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। साल 2020 में पहले 6 महीने में सोने में अब तक 3500 करोड़ रुपए का निवेश किया है। एसोशिएशन ऑफ म्युचुअल फंड इन इंडिया (AMFI) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2020 में अब तक सोने में 3500 करोड़ का निवेश हो चुका है।

दीवाली तक सोना 52 हजार के पार

दीवाली तक सोना 52 हजार के पार

बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में तेजी का दौर अभी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। वैश्विक मंदी के खतरे को देखते हुए सोने की कीमत में तेजी जारी रहेगी। दीवाली तक सोने की कीमत 52000 रुपए के करीब पहुंचने की उम्मीद है। वहीं अगले दो सालों के भीतर सोना 80 हजार के पार जा सकता है। ऐसे में सोना अभी बेहतर रिटर्न देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+