Gold Rate: खुशखबरी, गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत में आज फिर से बड़ी गिरावट
Gold Rate:गोल्ड खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत में आज फिर से बड़ी गिरावट
नई दिल्ली, 28 जनवरी। सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। सोना शुक्रवार को फिर से गिर कर 48181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत जहां 48181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई तो वहीं चांदी की कीमत 61 हजार के पास पहुंच गई है।
24 कैरेट से 14 कैरेट वाले सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48181 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47989 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44134 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36136 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 28186 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत 61683 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
सोने की डिमांड में तेजी
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने शुक्रवार को रिपोर्ट जारी की। जिसके मुताबिक भारत में सोने की खपत 2022 में और बढ़ने की उम्मीद है। साल 2021 में सोने की मांग में 79% की बढ़ोतरी हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक सोने की खपत 797.3 टन रहने का अनुमान है। वहीं साल 2020 में 446.4 टन थी। साल 2022 के लिए अनुमान लगाया गया है कि इस साल भी इसमें तेजी रहेगी। गोल्ड की मांग करीब 800-850 टन रहने की उम्मीद है।
कितना सस्ता बिक रहा है सोना
सोने की कीमत में पिछले कुछ दिनों में लगातार तेजी की स्थिति बनी हुई है। सोना फिर से महंगा हो गया है। सोने की कीमत में पिछले 12 दिनों में 1281 रुपए की तेजी आई है। सोना लगातार बढ़ रहा है तो वहीं सोने की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 7400 रुपए गिर चुका है। अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56126 रुपए रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 76004 रुपए के उच्चतम स्तर से 12155 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर चुका है।
Air India ने सरकार को किया 'टाटा', 69 साल बाद आज से हुई Tata की, जानें बड़ी बातें