Gold Rate: साल 2021 के आखिरी में 8416 रुपए सस्ता हुआ सोना, 35879 रु पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव
Gold Rate: साल 2021 के आखिरी में 8416 रुपए सस्ता हुआ सोना, 35879 रु पहुंचा 10 ग्राम सोने का भाव
नई दिल्ली, 30 दिसंबर। साल 2021 के आखिरी दिन भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना आज फिर से सस्ता हो गया। 30 दिसंबर को सोने की कीमत में फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47838 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में अब तक 8416 रुपए की गिरावट आ चुकी है।

8416 रुपए गिरे सोने के दाम
सोने की कीमत में आई गिरावट से अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट की तुलना करें तो सोना अब तक 8416 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत अगस्त 2020 में 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से अगर तुलना करें तो सोना अब तक 8416 रुपए सस्ता हो गया है तो वहीं चांदी अपने ऑल टाइम हाई से 14912 रुपए प्रति किलोग्राम तक सस्ता हो चुका है।

24 कैरेट वाले सोने की कीमत
24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट आई है। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 47838 रुपए प्रति 10 पर पहुंच गया है। 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47646 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43820 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35879 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 27985 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत 61096 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

देशभर में हॉलमार्क अनिवार्य
सोने की शुद्धता का पैमाना आप गोल्ड हॉलमार्क से जान सकते हैं। सरकार ने देशभर में हॉलमार्क को अनिवार्य करने की तैयारी कर ली है। अभी 256 जिलों में हॉलमार्क नियम को लागू कर दिया है, जिसके बाद इन जिलों में ज्वैलर्स बिना हॉलमार्क वाला सोना नहीं खरीद सकते हैं। हॉलमार्क का निशान बताता है कि सोना अंतरराष्ट्रीय स्टैंडर्ड का है। इसे भारत सरकार की संस्था ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS द्वारा जारी किया जाता है।

साल 2022 में कैसी रहेगी सोने की चाल
अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेतों के कारण साल 2022 में सोने में निवेश पर इसका असर पड़ सकता है। बाजार जानकारों की माने तो यह खबर सोने की कीमतों के लिए अनुकूल नहीं है। जानकारों की माने तो ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने के लाभ सीमित होंगे, क्योंकि सोना खरीदने का लागत बढ़ जाएगा। यानी ब्याज दरों में बढ़ोतरी से सोने पर दवाब बढ़ेगा। अगर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जाती है तो सोने में निवेश प्रभावित होगा। निवेशक ईटीएफ में अपनी हिस्सेदारी को कम करना शुरू कर देते हैं। यानी साल 2022 में सोने के लिए अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं।

सोने में निवेश से पहले रखें जरूरी बातों का ख्याल
बाजार जानकारों की माने तो साल 2022 में सोने की कीमतों का निचला स्तर 1568 डॉलर प्रति औंस और उच्चतम स्तर 1876 डॉलर प्रति औंस तक हो सकता है। अगर वर्तमान की बात करें तो सोना 48000 रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है, जबकि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत 1800 डॉलर पॅति औंस के करीब है।












Click it and Unblock the Notifications