Gold Rate: सोना चमका तो चांदी 21902 रुपए सस्ता खरीदने का मौका, चेक करें 24 कैरेट गोल्ड का आज का रेट

Gold Rate: सोना चमका तो चांदी 21902 रुपए सस्ता खरीदने का मौका, चेक करें 24 कैरेट गोल्ड का आज का रेट

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में रिकवरी के बाद भारत के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी लौट आई। सोना आज फिर से चमक उठा, जबकि चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को सोने की कीमद जहां 89 रुपए उछला तो वहीं चांदी की कीमत 621 रुपए गिरकर 54106 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। सोने की कीमत में लंबे वक्त बाद ये तेजी लौटी है। जबकि चांदी लगातार गिर रहा है।

 सोने की कीमत में तेजी

सोने की कीमत में तेजी

26 जुलाई को सोना-चांदी की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। आज सोना जहां महंगा हुआ तो वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई है। इंडिया बुलियंस एसोसिएशन द्वारा जारी आज सोने का हाजिर भाव 50822 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो वहीं चांदी की कीमत 54106 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। हालांकि सोना अभी भी अपने ऑल टाइम हाई रेट 56254 रुपए से 5432 रुपए सस्ता बिक रहा है। जबकि चांदी अपने ऑल टाइम हाई रेट से 21902 रुपए सस्ती है। आपको बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56264 रुपए के ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था तो चांदी 76006 रुपए प्रति किलोग्राम के उच्चतम मूल्य पर पहुंच गया।

 MCX पर सोने का रेट

MCX पर सोने का रेट


मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सोने की कीमत 50552 रुपए पर पहुंच गई है। मांग में नरमी की वजह से सोने की कीमत जल्द ही नीचे आ गई। हालांकि बाद में सोना पिछले बंद भाव से 0.03 फीसदी की बढ़त पर कारोबार करने लगा।

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव

24 कैरेट से 14 कैरेट तक के सोने का भाव

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट पर ननजर डालें तो

  • 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50822 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50619 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46553 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38117 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29731 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • चांदी की कीमत 54106 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+