Gold Rate: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, चांदी हुई और सस्ती, जानिए आज का भाव

Gold Rate: सोने की गिरावट पर लगा ब्रेक, चांदी हुई और सस्ती, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। Gold-Silver Price on 4th September 2020.लगातार गिरने के बाद सोने-चांदी( Gold-Silver) में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने की कीमत में जहां लगातार गिरावट हो रही वहीं हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी आई। सोना शुक्रवार को महंगा हो गया। 4 सितंबर को सोने की कीमत तेजी आई और सोना सितंबर में बढ़कर 51092 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोने की कीमत में आई तेजी

सोने की कीमत में आई तेजी

Gold Rate on 4 September. सोने की कीमत में 4 सितंबर को बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। शुक्रवार को देशभर के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली। शुक्रवार 24 कैरेट सोने की कीमत 51000 के ऊपर खुला और कीमत तेजी कते साथ 165 रुपए बढ़कर 51092 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को सोने की कीमत में 165 रुपए की तेजी आई, जबकि चांदी की कीमत में 859 रुपए की गिरावट देखने को मिली। चांदी लुढ़कर 63534 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली।

 सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

सोने-चांदी की कीमत पर एक नजर

शुक्रवार को सोने की कीमत में जहां तेजी आई तो वहीं चांदी की कीमत में गिरावट आई। देशभर के 14 सर्राफा बाजार का हाल बताने वाली वेबसाइट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने की कीमत 165 रुपए बढ़कर 51092 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत बढ़कर 50887 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46800 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट वाले सोने कीा कीमत 38319 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में गिरावट


शुक्रवार को चांदी की कीमत में मंदी देखने को मिली। सर्राफा बाजार खुलने के साथ चजांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को चांदी 859 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई। सोने की कीमत 63534 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आपको बता दें कि सितंबर में चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए से ज्यादा नीचे लुढ़क गई। वहीं 1 तारीख से 3 सितंबर वाले सोने की कीमत में 600 के करीब गिरावट दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+