Gold Rate: गुड न्यूज, सोने में 4 साल में सबसे बड़ी गिरावट, 42000 रु तक गिर सकती है कीमत

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच सोने निवेशकों के लिए सुरक्षित निवेश साबित हुई। सोने ने लोगों को कोरोना संकट काल में अच्छा रिटर्न भी दिया, लेकिन कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही पॉजिटिव खबरों के बीच सोने की कीमत में गिरावट आने लगी है। सोना एक बार फिर से नीचे लुढ़क गया है। सोने की कीमत में आई गिरावट नवंबर में निचले स्तर पर पहुंच गई। सोने की कीमत में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट आई। ये गिरावट आने वाले दिनों में भी जारी रहने की उम्मीद है।

Recommended Video

    Gold Rate Today: Gold के दाम में 4 साल में सबसे बड़ी गिरावट, जानिए New Gold Price । वनइंडिया हिंदी
     सोने की कीमत में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट

    सोने की कीमत में 4 साल की सबसे बड़ी गिरावट

    कोरोना वैक्सीन को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के बीच सोने की चमक फीकी पड़ती जा रही है। वैश्विक बाजार में सोना की कीमत में सोमवार को 4 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को स्पॉट गोल्ड की कीमत में 1.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और सोना 17.66.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। नवंबर 2020 में अब तक सोने की कीमत में करीब 6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट नवंबर 2016 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट है।

    सोने की कीमत में 7425 रुपए की गिरावट

    सोने की कीमत में 7425 रुपए की गिरावट

    सोने की उच्चतम स्तर की बात करें तो 7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन नवंबर आते-आते सोने की कीमत में गिरावट आने लगी। सोने की कीमत चमक फीकी पड़ गई। सोना अगस्त में अपने सर्वोच्च रेट से 7425 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी की कीमत 7 अगस्त को 76008 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी, जो नवंबर खत्म होते-होते 60000 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे लुढ़क गई है।

    42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

    42000 रुपए तक पहुंच सकता है सोना

    कोरोना वैक्सीन को लेकर जैसे-जैसे अपडेट आ रहे हैं, सोने की कीमत गिरती जा रही है। पिछले तीन हफ्ते में गोल्ड का भाव 4000 रु प्रति 10 ग्राम तक नीचे गिर गए हैं। वहीं अभी और गिरावट आने की उम्मीद है। बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2021 तक सोने की कीमत गिरकर 42000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं। जबकि चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आने की स्थिति बनती दिख रही है।

     क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    क्यों सस्ता हो रहा है सोना

    वेडिंग सीजन के शुरु होते ही सोने की मांग में तेजी आई, लेकिन कीमत गिरने लगी है। दरअसल कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्मक खबरों के बीच सोने की कीमत में गिरावट आ रही है। सोना का भाव लगातार गिर रहा है। निवेशक सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में लगा रहे हैं। वैक्सीन आने की तेजी में शेयर बाजार में भी रौनक लौट आई है, जिसकी वजह से सोने से होल्डिंग कम हो रही है। सोने में बिकवाली शुरू होने के चलते कीमत में गिरावट आ रही है।

    सोना और गिरेगा

    सोना और गिरेगा

    सोने की कीमत में आई गिरावट के पीछे अन्य कारक भी है। अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होने के बाद व्यापार युद्ध की संभावना कम हुई है, जिसका असर भी सोने पर पड़ा है। वहीं रुपए की मजबूती के चलते सोने की कीमत में गिरावट आ रही हैय़ नवंबर 2020 में गोल्ड ETF की होल्डिंग में 10 लाख औंस की गिरावट आई है। जो दर्शाता है कि निवेशक सोने से होल्डिंग कम कर रहे हैं और यहां से पैसा निकालकर शेयर बाजार और अन्य विक्लपों में लगा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+