Gold Price: 9200 रुपए सस्ता हो गया सोना, चांदी भी धड़ाम, जानें आज का ताजा भाव
Gold Price: 9200 रुपए सस्ता हो गया सोना, चांदी भी धड़ाम, जानें आज का ताजा भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट का दौर जारी है। लगातार तीसरे दिन सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। सोना बुधवार को फिर से सस्ता हो गया। आज सोने की कीमत में 433 रुपए की गिरावट आई है। आज सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई है। ऐसे में अगर आप को सोने के गहने खरीदने हैं तो आपके पास अच्छा मौका है।

सोने की कीमत में फिर से गिरावट
सोने की कीमत में गिरावट आई है। बुधवार को सोना 433 रुपए तक गिर गया। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 324 रुपए की गिरावट आई है। 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज गिरकर 46950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत में 1000 रुपए की बड़ी गिरावट आई है। इस गिरावट के बाद चांदी की कीमत गिरकर 67846 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।

24 कैरट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का दाम
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 28 अप्रैल 2021 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी के हाजिर भाव में बदलाव आए हैं। 28 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत 46950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 46762 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43006 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। आपको बता दें कि देश में सबसे ज्यादा सोने क गहने 22 कैरेट वाले सोने में ही बनाए जाते हैं। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35213 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

MCX पर चांदी की कीमत
28 अप्रैल 2021 को MCX पर सोने की कीमत में 0.32 फीसदी की गिरावट आई और सोना गिरकर 47151 रुपए प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत में 0.9 फीसदी की गिरावट आई और चांदी गिरकर 69603 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

दिल्ली में आज सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में आज सोने की कीमत 50170 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जहां 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45990 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अगर चेन्नई की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48700 रुपए और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44640 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में आज 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 45790 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि कोलकाता में आज सोने की कीमत 49440 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

9200 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत में फिलहाल गिरावट है, लेकिन आने वाले दिनों में सोने के दाम में बड़ी तेजी लौटने की उम्मीद है। अगर आप सोने में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है। सोना वर्तमान में अपने उच्चतम स्तर से 8448 रुपए तक गिर चुका है। अगस्त 2020 में सोना अपने उच्चतम स्तर 57000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। जबकि 28 अप्रैल 2021 को सोने की कीमत 46950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यानी सोना अपने उच्चतम स्तर से 9200 रुपए तक गिर चुका है। ऐसे में सोने की कीमत में आई इस बड़ी गिरावट का लाभ आप उठा सकते हैं। बाजार जानकारों की माने तो सोने में निवेश का ये सही मौका है।
Gold Rate: लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, कीमत 47353 रुपए प्रति 10 ग्राम












Click it and Unblock the Notifications