Gold Rate: सोना खरीदने वालों के लिए मंगलमय रहा मंगलवार, 10000 रु तक सस्ता, जानें चांदी का भाव
नई दिल्ली, 7 सितंबर। Gold Rate Today, मंगलवार को सोना खरीदने वालों के लिए मंगल रहा। सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट आई हैं। सोना के दाम( Gold Rate) बार फिर से गिरकर 47325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत 63944 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। अगर सोने के आज की कीमत की तुलना उसके ऑल टाइम हाई मूल्य से करें तो सोना 10000 रुपए तक सस्ता हो चुका है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56264 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, अगर आज के भाव से तुलना करें तो सोना दस हजार तक सस्ता हो चुका है।

सोना हुआ धड़ाम
सोने की कीमत (Gold Price Today) में गिरावट आई है। 7 सितंबर को अगर दिल्ली सर्राफा बाजार का हाल देखें तो सोने की कीमत 46454 रुपए प्रत 10 ग्राम पर बंद हुआ। यानी सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से 9783 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है। यानी सोने में निवेश करने वालों के लिए ये अच्छा मौका है। अगर बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोने में तेजी लौटेगी। लॉग टर्म के लिए सोना अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। इस साल सोने की कीमत 55000 से 60000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आंकड़े को छू सकता है।

MCX पर सोने का भाव
सोने की कीमत MCX पर 47325 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत जहां 47325 रुपए पर बंद हुई तो वहीं दिसंबर 2021 डिलीवरी वाले सोने की कीमत 0.68 फीसदी 47250 रुप प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं सुबह सोना 23 रुपए की गिरावट के साथ खुला। मंगलवार को सोना 47305 रुपए के न्यूनतम स्तर और 47435 रुपए का उच्चतम स्तर छूकर आखिरकार 47325 पर बंद हुआ। वहीं चांदी की कीमत 64735 रु प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

24 कैरेट से 18 कैरेट तक के गोल्ड का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 47399 रुपए प्रति 10 ग्रा पर बंद हुआ तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47209 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43209 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 35549 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

60000 तक पहुंचेगा सोना
बाजार जानकारों की माने तो आने वाले समय में सोना बेहतर रिटर्न देगा,हालांकि एक्सपर्ट सोने में लॉग टर्म निवेश की सलाह देते हैं। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक इस साल के अंत तक सोने की कीमत 60000 रुपए के पास पहुंच सकती है। डॉलर में आई मजबूती के कारण निवेशकों का आकर्षण सोने से हटकर शेयर बाजार की ओर बढ़ा है, जिसके कारण सोने में बिकवाली बढ़ी है और कीमत पर दवाब बढ़ा है।

सोना खरीदते वक्त इन बातों का रखें खास ख्याल
सोने की खरीदारी करते वक्त बीआईएस मार्क( BIS) को जरूर देखें। आपको बता दें कि BIS भारत में सरकार की ओर से अप्रूव्ड एजेंसी है, जो सोने की प्योरिटी को निर्धारित करती है। ये त्रिकोण के आकार का होता है, जो सोने की शुद्धता बताता है।
सोने के कैरेट: सोना खरीदने वक्त सोने के कैरेट की जानकारी , जो उस ज्वैलरी पर अंकित हैं उसे जरूर देख लें। गहने पर ये दो तरीके से दर्ज होती है, क कैरेट और एक फाइनेस नंबर में। जैसे 24, 22, 18 कैरेट आदि। 22 कैरेट का सोना सबसे ज्यादा गोल्ड ज्वैलरी मेकिंग में इस्तेमाल होता है।
हॉलमार्किंग सेंटर नंबर: गहने पर हॉलमार्किंग नंबर भी लिखा होता है, जो BIS की ओर से जारी नंबर होता है।












Click it and Unblock the Notifications