Gold Rate: र‍िकॉर्ड तोड़ ग‍िरावट के बाद जानें क्या है आज सोने की कीमत? क्‍या है खरीदने का सही समय?

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट के बाद अब सोना चमकने लगा है। गुरुवार को सोने की कीमत में मामूली तेजी देखने को मिली। सोने की कीमत 22 सितंबर को चढ़ी और सोना 49654 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि सोने अभी भी सात महीने के निचले स्तर पर है। नवरात्रि से पहले सोने की कीमत में आई इस गिरावट का असर सोने की खरीदारी पर असर देखने को मिल रहा है।

 सोने की कीमत में गिरावट

सोने की कीमत में गिरावट

22 सितंबर को सोने और चांदी के भावों में मामूली तेजी देखने को मिली। हालांकि अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में आज लगातार तीसरे दिन सोने के दाम में गिरावट आई। लगातार गिरावट के बाद सोना 7 महीनों के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर सोने की कीमत 0.21 फीसदी गिर गया है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 49338 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज पर चांदी की कीमत 57126 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

 वैश्विक बाजार में सोने की कीमत

वैश्विक बाजार में सोने की कीमत

गुरुवार को वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली। वहीं चांदी की कीमत में तेजी आई और चांदी 19.39 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं सोने की कीमत 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 1660.95 डॉलर प्रति औंस पर पहुंत गया। हालांकि बाजार जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिलेगी। नवरात्र के बाद दशहरा और फिर दिवाली के बाद सोने की कीमत में तेजी आने की उम्मीद है। त्‍योहारों पर सोने-चांदी की बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है। यानी आपके पास अभी अच्छा मौका है।

 24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत

24 कैरेट से 18 कैरेट वाले सोने की कीमत

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोने की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत आज 49654 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 49455 रुपए और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 45483 और 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 37241 पर पहुंच गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+