फेस्टिव सीजन में धड़ाम हुआ सोना, जाने छठ से पहले कितने गिरे सोने-चांदी के दाम
Gold Rate. फेस्टिव सीजन में सोने-चांदी की मांग अधिक होती है, लेकिन मांग के बावजूद सोने-चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में आ रही इस गिरावट का असर ऐसा है कि एक दिन में ही सोने के दाम 105 रुपए तक गिर गए। कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमत राजधानी दिल्ली में 50889 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि इसकी पिछले कारोबारी दिन सोने की कीमत 50994 रुपए पर बंद हुई थी।

कितना सस्ता हुआ सोना
सोने की कीमत की तुलना अगर उसके ऑल टाइम हाई रेट से करें तो सोना 5600 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। अगस्त 2020 में सोने की कीमत 56254 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इस कीमत से तुलना करें को ये 5600 रुपए तक सस्ता हो चुका है। वहीं चांदी की बात करें तो चांदी अपने ऑल टाइम हाई मूल्य से 76008 रुपए से 18202 रुपए गिर चुका है।
24 कैरेट से 18 कैरेट तक सोने की कीमत
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 28 अक्टूबर को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत जीएसटी के साथ 52173 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50451 रुपए प्रति 10 ग्राम , 22 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 46399 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट वाले गोल्ड का रेट 37991 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications