Gold Diwali Dhamaka: धनतेरस पर 5552 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, जानिए चांदी का हाल
Gold Diwali Dhamaka: धनतेरस पर 5552 रुपए सस्ता बिक रहा है सोना, जानिए चांदी का हाल
नई दिल्ली। Gold Rate on Dhanteras and Diwali 2020. धनतेरस पर सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) खरीदना शुभ माना जाता है। माना जाता है कि धनतेरस और दिवाली पर सोना खरीदने से घर में सुख और समृद्ध का वास होगा। ऐसे में अगर आप भी सोना खरीदने जा रहे हैं तो बाजार निकालने से पहले आज सोने-चांदी का रेट जरूर जान लें। वहीं आपको बता दें कि इस बार सोना अपने उच्चतम स्तर से 5552 रुपए से सस्ता बिक रहा है। सोने की आज की कीमत अपने ऑल टाइम हाई रेट से 5552 रुपए नीचे खिसक गई है।
Recommended Video

धनतेरस पर सोने का कैसा है हाल
धनतेरस और दिवाली के मौके पर सोना( Gold) अपने उच्चतम रेट ( Highest Gold Rate) से 5552 रुपए कम पर बिक रहा है। सोने की कीमत 7 अगस्त 2020 को अपने अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना अपने उच्चतम स्तर पर था, सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं शुक्रवार को 50700 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। वहीं चांदी अपने उच्चतम स्तर से 13211 रुपए सस्ता बिक रहा है। अगर चांदी की बात करें तो गुरुवार को 62797 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है, वहीं 7 अगस्त को यह 76008 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था।

आज कैसा है सोने का भाव
शुक्रवार को सोने की कीमत की बात करें तो 24 कैरेट वाले सोने कीमत 50950 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पर पहुंच गई तो वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50746 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 46670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38213 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं आज चांदी की कीमत 62841 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

ऑल टाइम हाई रेट से सोने की कीमत की तुलना
अगर ऑल टाइम हाई रेट यानी 7 अगस्त 2020 को सोने की रेट से आज के दाम की तुलना करें तो 7 अगस्त को 24 कैरेट वाले सोना 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था तो आज ये सोना 50702रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 56029 रुपए से गिरकर 50499 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 51529 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 42191 रुपए से गिरकर 38027 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications