Gold Rate: 1 साल में सोने में जबरदस्त गिरावट, जानिए कहां से कहां पहुंची गोल्ड की कीमत
Gold Rate: 1 साल में सोने में जबरदस्त गिरावट, जानिए कहां से कहां पहुंची गोल्ड की कीमत
नई दिल्ली। सोन की कीमत में हर दिन बदलाव होता है। सोने की कीमत( Gold Rate) बाजार की मांग, अंतरराष्ट्रीय बाजार का रूख जैसे कई कारकों पर निर्भर करता है। अगर पिछले साल 5 अगस्त के मुकाबले आज यानी 5 अगस्त 2021 को सोने की कीमत की तुलना करें तो सोना बहुत सस्ता बिक रहा है। साल 2020 के मुकाबले सोने की कीमत 7439 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुकी है। यानी आपके पास सोने की खरीदारी का अच्छा मौका है। सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है।

सोना हुआ सस्ता
5 अगस्त 2020 के मुकाबले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आ चुकी है। सोने के भाव गिर चुके हैं। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आई है। सोना एक बार फिर सस्ता हो गया। पिछले साल के 5 अगस्त के मुकाबले आज सर्राफा बाजारों में सोना 7439 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। आपको बता दें कि पिछले साल 5 अगस्त को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने( 24 Carat Gold Rate) 55448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। वही 5 अगस्त 2021 को सोने की कीमत गिरकर 48009 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

चांदी की चमक पड़ी फीका
सोने के साथ-साथ पिछले एक साल में चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली। 5 अगस्त 2020 को चांदी की कीमत 71200 रुपए प्रति किलोग्राम रही तो वहीं अब चांदी 3628 रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी की ताजा कीमत( Silver Rate) 67572 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

5 अगस्त को सोने की कीमत पर एक नजर
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 48009 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 47817 रुपए प्रति 10 ग्रा पर पहुंच गया। वहीं 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 43976 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 36007 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत 669 रुपए गिरकर 67572 रुप प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

सोने की उच्चतम मूल्य से कितना सस्ता
सोने की कीमत की तुलना उससे उच्चतम मूल्य से तुलना करें तो सोने की कीमत करीब 8191 रुपए सस्ता हो चुका है। सोने के भाव में बहुत गिरावट आई है। 7 अगस्त 2020 को सोने की कीमत 56200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। सोने की आज की कीमत से तुलना करने पर यह 8191 रुपए तक सस्ता बिक रहा है. वहीं कई बाजार जानकार और फंड मैनेजर की माने तो सोने की कीमत आने वाले समय में तेज रफ्तार से बढ़ेगी। यानी आने वाले समय में सोना आपको डबल रिटर्न दे सकता है। यानी सोने में निवेश का ये अच्छा मौका है।

90000 के आंकड़ को पार कर जागा सोना
बाजार जानकारों और फंड मैनेजर के मुताबिक आने वालों दिनों में सोने की कीमत में बड़ी तेजी लौटेगी। सोना सारे रिकॉर्ड तोड़ेगा। कोरोना वायरस और वैक्सीनेशन की रफ्तार के कारण सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। डिएगो पैरिला की माने तो सोना अगले 3 से 5 साल में दोगुने पर पहुंच जाएगा। यानी सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमत 3000-5000 डॉलर प्रति औंस पर होगी तो वहीं यहां सोना 90 हजार के आंकड़े के करीब पहुंच जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications