Gold Rate: बिहार चुनाव के परिणामों के बीच धड़ाम हुआ सोना, कीमत में आई 7 सालों की बड़ी गिरावट
Gold Rate: दिवाली से पहले सोने में आई 7 सालों की सबसे बड़ी गिरावट,
नई दिल्ली। Gold-Silver Rate. सोने की कीमत में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बिहार चुनाव परिमाणों( Bihar Election Result 2020) में जहां राजनीतिक जगत में हलचल बनी हुई है तो वहीं सोने की कीमत में आई गिरावट ने बाजार में हलचल बढ़ गई है। सोने की कीमत में 7 सालों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। साल 2013 के बाद पहली बार सोने के दाम में भारी गिरावट आई है। न्यूज एजेंसी रकॉयटर्स के मुताबिक कोरोना वैक्सीन( Corona Vaccine) को लेकर आई सकारात्मक खबरों के कारण सोने की कीमत में बड़ी गरावट देखने को मिली है। मंगलवार 10 नवंबर को सोने की कीमत में 7 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

सोना हुआ सस्ता
कोरोना वैक्सीन को लेकर आई खुशखबरी से सोने की कीमत पर बड़ा असर डाला है। मंगलवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में आज 5 फीसदी से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। बाजार जानकारों के मुताबिक सोने की कीमत में आई यह गिरावट 7 सालों में आई सबसे बड़ी गिरावट है । साल 2013 के बाद 10 नवंबर को सोने की कीमत में एक दिन में आई गिरावट सबसे बड़ी गिरावट है। वैश्विक बाजार में सोने की गिरावट का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला है।

धनतेरस-दिवाली से पहले सोने की कीमत में बड़ी गिरावट
10 नवंबर को सोने की कीमत में घरेलू बाजार में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। 24 कैरेट सोने की कीमत 1566 रुपए नीचे लुढ़क गई। धनतेरस और दिवाली से पहले मंगलवार को सर्राफा बाजारों में आई इस गिरावट का कारण कोरोना वैक्सीन को लेकर आई सकारात्म खबर है। अगर सोने-चांदी की कीमत पर नजर डाले तो 10 नवंबर को 24 कैरेट गोल्ड 1566 रुपए गिरकर 50854 रुपए पर खुला। वहीं चांदी की कीमत 4000 रुपए के करीब गिरकर 62125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

क्या है आज सोना-चांदी का हाल
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर प्रकाशित सोने-चांदी की रेट पर नजर डाले तो 10 नवंबर 2020 को देशभर के सर्राफा बाजारों सोने-चांदी का हाजिर भाव कुछ इस तरह से रहा। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1566 रुपए नीचे लुढ़कर 50854 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट सोने की कीमत 50650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। जबकि 22 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 46582 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत गिरकर 38141 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। मंगलवार को चांदी की कीमत 3927 रुपए नीचे लुढ़क गई। चांदी का भाव 66052 रुपए से नीचे गिरकर 62125 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

क्या है सोने-चांदी में गिरावट की वजह
एजेंल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता की माने तो कोरोना वैक्सीन( Corona Vaccine) को लेकर आई अच्छी खबरों के कारण निवेशकों का आकर्षण सोने के प्रति कम हुआ है। निवेशक अब सोने से पैसा निकालकर शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं। उनके मुताबिक आने वाले दिनों में कोरोना टीका को लेकर आ रही सकारात्मक खबरों के कारण सोने-चांदी की कीमत में और गिरावट देखने को मिल सकती है। बाजार जानकारों की माने तो भारतीय बाजारों में सोने की कीमतें 5-8 प्रतिशत तक की गिरावट आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications